
दिल्ली की CM Rekha Gupta ने खुद इस बड़ी समस्या का सामना किया, जिसकी उन्होंने एक दिन पहले बजट में चर्चा की थी।
दिल्ली की CM Rekha Gupta ने खुद इस बड़ी समस्या का सामना किया, जिसकी उन्होंने एक दिन पहले बजट में चर्चा की थी। दिल्ली की सड़कों पर मवेशियों के घूमने की समस्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने इनके लिए आश्रय स्थल बनाने की बात कही थी और बुधवार को उनके काफिले के सामने कई गायें आ गईं। मुख्यमंत्री काफिले को रुकवाकर सड़क पर उतर आईं और इस समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
दिल्ली की CM Rekha Gupta अपने काफिले के साथ शालीमार बाग के पास हैदरपुर फ्लाईओवर से गुजर रही थीं। फ्लाइओवर पर अचानक बहुत सी गायें आ गईं। सीएम के काफिले को रोकना पड़ा। मुख्यमंत्री इस दौरान अपनी कार से बाहर निकल गईं। उनके साथ चल रहे अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि इन गायों को आश्रय स्थल पर ले जाया जाए। CM Rekha Gupta ने अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने को कहा ताकि आम लोगों को ऐसी समस्या ना हो।
दिल्ली की CM Rekha Gupta ने एक दिन पहले अपना पहला बजट पेश करते हुए इस समस्या पर चिंता व्यक्त की थी और उपायों की घोषणा की थी। उन्होंने इसके लिए मॉर्डन गौशाला बनाने का ऐलान किया। CM Rekha Gupta ने घुम्मन खेड़ा में आधुनिक गौशाला बनाने के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। उन्होंने इसके अलावा दिल्ली में और भी नई गौशालाएं बनाने और सड़कों से मवेशियों को दूर करने का भरोसा दिया है।