ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने मजेदार मीम शेयर किया, रणवीर सिंह के साथ किया इस शख्स को टैग

इस समय दीपिका पादुकोण पेरिस में हैं। वह भारत को 2025 में लुई वुइटन फॉल/विंटर शो में वापस लाने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फनी मीम शेयर किया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।

दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर रोचक टिप्पणी करती रहती हैं। वह पहले अपनी बेटी दुआ सिंह पादुकोण के आने के बाद अपनी जिंदगी में हुए बदलावों को बताती थीं। वहीं अब उन्होंने रणवीर से रिलेटेड मीम शेयर किया है। उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम पोस्ट पर टैग किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने सिर्फ रणवीर को ही नहीं, अपने एक दोस्त को भी इस मीम में टैग किया है।

मीम के जरिए रणवीर की आदत बताई

मीम के जरिए दीपिका ने बताया कि रणवीर फोन पर बात करते वक्त क्या करते हैं। दीपिका ने एक मीम में एक कबूतर को बर्फ से ढकी सड़क पर घूमते देखा है। मीम पर लिखा है, “मेरे पति जब किसी से कॉल पर बात करते हैं। दीपिका ने तीन हंसने वाले इमोजी के साथ रणवीर और कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के सीईओ विजय सुब्रमण्यम को टैग किया है।

यहां देखिए दीपिका के मीम और विजय की तस्वीर

 दीपिका पादुकोण ने मजेदार मीम शेयर किया, रणवीर सिंह के साथ किया इस शख्स को टैग

दीपिका इंडिया में नहीं हैं

दीपिका इस समय पेरिस में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह लुई वुइटन फॉल/विंटर शो 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका सफेद रंग का विंटर कोट, ब्लैक बॉडीकॉन पैंट, लेदर ग्लव्स और टोपी पहने दिखाई दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button