राज्यदिल्ली

Delhi Budget 2025: दिल्लीवासियों को CM रेखा गुप्ता के ₹1 लाख करोड़ बजट से क्या मिला? यहाँ अधिक जानें

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक लाख करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है। आइए जानते हैं कि दिल्लीवासियों के लिए बजट में क्या घोषणाएं की गई हैं।

Delhi Budget 2025: केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राज्य का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है। दिल्ली सरकार में वित्त विभाग CM रेखा गुप्ता के अधीन है। रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। ये बजट पिछले वित्त वर्ष से 31.5% अधिक है। आइए देखें कि इस बजट में दिल्लीवासियों के लिए क्या घोषणाएं की गई हैं।

स्वास्थ्य बीमा, 2500 महिलाओं को

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में कहा कि अब दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में 5100 करोड़ रुपये ‘महिला समृद्धि योजना’ के लिए रखे गए हैं। इसके तहत दिल्ली की प्रत्येक महिला को प्रति महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बजट की महत्वपूर्ण घोषणाएं

  1. कैपिटल एक्सपेंडिचर लगभग दोगुना हो गया है। इस बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर को 15 हजार करोड़ से बढ़ाकर 28 हजार करोड़ किया गया है।
  2. दिल्ली में आयुष्मान योजना जल्द ही लागू हो जाएगी।
  3. दिल्ली सरकार केंद्रीय जन आरोग्य योजना में पांच लाख अतिरिक्त देगी। यानी 10 लाख रुपये की बचत करेंगे। 2144 करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च किए गए।
  4. महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ का आवंटन।
  5. 210 करोड़ मातृत्व वंदन योजना के लिए आवंटित।
  6. बिजली, पानी और सड़कों का निर्माण होगा।
  7. दिल्ली की सड़क परिवहन और आधारभूत संरचना के विकास पर 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, साथ ही NCR से कनेक्टिविटी।
  8. 50 हजार अतिरिक्त महिला सुरक्षा कैमरा लगाए जाएंगे।
  9. पुल का निर्माण और रखरखाव करने में 3843 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  10. झुग्गियों के विकास या JJ कॉलोनी के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  11. PM आवास योजना को स्वीकार करेंगे। इसमें 20 करोड़ का आवंटन।
  12. 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोलेंगे। इसके लिए 100 करोड़ का बजट।
  13. दिल्ली सरकार नई वेयर हाउस और आद्योगिक नीति बनाएगी।
  14. सिंगल विंडो प्रणाली लागू होगी।
  15. औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा।
  16. ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा।
  17. दिल्ली में दो साल में एक बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा।
  18. दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए 9000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
  19. दिल्ली में टैंकर घोटाले को रोकने के लिए GPS लगाए जाएंगे। उसे कमांड सेंटर से नियंत्रित किया जाएगा।
  20. दिल्ली में पानी की चोरी को नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
  21. 500 करोड़ रुपये का बजट STP के विकास और रखरखाव के लिए।
  22. हरियाणा से मुनक नहर से आने वाले पानी को अब पाइप लाइन से लाया जाएगा जिससे पानी चोरी न हो। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

Related Articles

Back to top button