
Delhi Budget: दिल्ली में सोमवार 24 मार्च से बजट सत्र शुरू हो गया है। इस बजट में प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती हैं।
Delhi Budget: सोमवार 24 मार्च 2025 को केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली का बजट सत्र शुरू हुआ। बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ है, और मंगलवार 25 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। 24 से 28 मार्च तक दिल्ली विधानसभा का ये बजट सत्र चलेगा। दिल्ली की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सरकार में वित्त विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ही है। आइए देखें कि इस बजट सत्र के पहले दिन क्या होगा और सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा में बजट में कौन से घोषणाएं कर सकती हैं।
खीर सेरेमनी संपन्न हुई
24 से 28 मार्च तक दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चलेगा। सुबह 9 बजे खीर सेरेमनी से सत्र शुरू हुआ। बजट सत्र की शुरुआत CM रेखा गुप्ता ने सबको खीर खिलाकर की। आज विधानसभा में CAG रिपोर्ट भी DTC पर पेश की जाएगी। साथ ही, आम आदमी पार्टी 10 बजे महिला सम्मान कार्यक्रम को अभी तक नहीं शुरू करने के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। प्रस्तावित बजट 27 मार्च को विधानसभा में पारित होगा।
बजट में क्या विशिष्ट होगा?
दिल्ली के बजट पर राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025–26 का बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा, प्रदूषण नियंत्रण और जलनिकास पर केंद्रित होगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन और जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा। CM ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को बजट से पूरा करेगा।
महिला समृद्धि योजना पर हो सकता है ऐलान
इन सब के अलावा, दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में महिला समृद्धि योजना पर भी विशिष्ट घोषणा की जा सकती है। भाजपा ने चुनाव से पहले वादा किया था कि गरीब परिवारों की महिलाओं को इस तहत हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। दिल्ली की सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। हालांकि, अब तक लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है। इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार विरोध कर रही है।