राज्यदिल्ली

CM Atishi ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया, दिल्ली में किसी की सैलरी 18 हजार से कम नहीं होगी

दिल्ली की CM Atishi ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान  की घोषणा की।

दिल्ली की CM Atishi ने पदभार संभालते ही राष्ट्रीय राजधानी में काम करने वाले कर्मचारियों को महत्वपूर्ण सौगात दी है। CM Atishi ने राष्ट्रीय राजधानी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान घोषित किए हैं। मुख्यमंत्री ने अकुशल कर्मचारियों के लिए 18,066 रुपये न्यूनतम वेतन, अर्ध-कुशल कर्मचारियों के लिए 19,929 रुपये और कुशल कर्मचारियों के लिए 21,917 रुपये निर्धारित किए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने घोषणा की कि अब दिल्ली में किसी भी कर्मचारी का वेतन 18 हजार से कम नहीं होगा। पीटीआई ने बताया कि मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को असंगठित क्षेत्र में अकुशल कर्मचारियों के लिए 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल कर्मचारियों के लिए 19,929 रुपये और कुशल कर्मचारियों के लिए 21,917 रुपये न्यूनतम वेतनमान का ऐलान किया है।

दिल्ली के सीएम के रूप में पदभार संभालने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी लागू की थी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर गरीब विरोधी होने का भी आरोप लगाया।

आतिशी ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में न्यूनतम मजदूरी शायद दिल्ली में दी जा रही मजदूरी का आधा है। केजरीवाल सरकार ने न सिर्फ अदालत से न्यूनतम मजदूरी लागू की, बल्कि भाजपा के विरोध के बावजूद हर साल दो बार इसकी समीक्षा भी की।

यही नहीं, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के मेडिकल संस्थानों से यूजी और पीजी कार्यक्रमों में अखिल भारतीय कोटा और राज्य कोटा से पास होने वाले मेडिकल विद्यार्थियों को एक साल का सेवा बांड देना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने यह आदेश दिया है। इस फैसले के बाद मेडिकल छात्रों को दिल्ली सरकार के तहत चिकित्सा संस्थानों में एक साल तक सेवा करनी जरूरी होगी।

Related Articles

Back to top button