Delhi Farmers Protest: इंटरनेट सेवाएं ठप, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने टाली परीक्षा, हरियाणा में किसान आंदोलन का असर

Delhi Farmers Protest

Delhi Farmers Protest: पंजाब के किसानों को हरियाणा की सीमाओं पर डटे हुए देखा जा सकता है। आंसू गैस के गोले अंबाला शंभू बॉर्डर पर छोड़े गए। आंदोलन से हरियाणा में भी परीक्षाएं टाली गई हैं।

किसानों का हरियाणा का प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी है। किसान संगठनों ने 16 फरवरी, यानी आज, देश भर में बंद का आह्वान किया है। दूसरी तरफ, हरियाणा में किसान आंदोलन का प्रभाव भी दिखाई देता है। किसान आंदोलन के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 20 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं को टालने का निर्णय लिया है।

एग्जाम विंग की ओर से नोटिफिकेशन जारी

Delhi Farmers Protest: आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एग्जाम सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के पाठ्यक्रमों और अन्य विशिष्ट पाठ्यक्रमों के लिए 20 फरवरी से परीक्षा होने वाली थी। लेकिन विश्वविद्यालय की एग्जाम विंग ने फिलहाल परीक्षाएं टालने की घोषणा की है। अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है कि परीक्षा कब होगी।

कई जिलों में बंद है इंटरनेट सेवाएं

Delhi Farmers Protest: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षाएं 20 फरवरी से होने वाली थीं। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से छात्रों और सभी परीक्षा केंद्रों को असुविधा हो रही है। साथ ही, राज्य में कई सड़क मार्ग बंद हैं, जिससे छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षाएं टाली गई हैं।

Gurugram Metro Project: 15 साल बाद गुरुग्राम मेट्रो का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी रखेंगे आधारशिला

आज शाम 4 बजे तक बंद का दिखेगा असर

आज किसान और मजदूर संगठनों ने भारत बंद किया है, जिसमें एमएसपी कानून की मांग की गई है। भारत में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने आज पूरे देश में हड़ताल की घोषणा की है। पंजाब भी गुरुवार को किसान आंदोलन से प्रभावित था। पंजाब में किसानों ने हरियाणा में आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर कई ट्रेनों को रोका और टोल प्लाजा को कई घंटे तक फ्री कर दिया।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Exit mobile version