
Delhi MCD Zone Election Result: दिल्ली में सोमवार को नगर निगम (MCD) के सभी वार्ड कमेटियों के चुनाव संपन्न हुए और अब नतीजे सामने आ चुके हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ज़्यादातर ज़ोन पर कब्जा जमाया, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को अपेक्षाकृत कम सफलता मिली।
Delhi MCD Zone Election Result: कुल 12 ज़ोन में हुए इस चुनाव में भाजपा ने 8 ज़ोन में चेयरमैन पद पर जीत हासिल की, जबकि AAP को सिर्फ 4 ज़ोन में यह सफलता मिली। डिप्टी चेयरमैन पद पर AAP को 3 ज़ोन में विजय मिली। कुछ क्षेत्रों में उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया, जिससे वहां मुकाबला एकतरफा रहा।
स्थायी समिति पर भाजपा का नियंत्रण लगभग तय
नगर निगम सचिवालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने मध्य, दक्षिण, शाहदरा उत्तर, शाहदरा दक्षिण, केशवपुरम, सिविल लाइंस, नरेला और नजफगढ़ ज़ोन में चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की है। वहीं AAP को सिटी सदर पहाड़गंज, करोल बाग, पश्चिम और रोहिणी ज़ोन में सफलता मिली है।
भाजपा के पास 18 में से 11 सदस्य हैं, जिससे 12 जून को होने वाले स्थायी समिति अध्यक्ष के चुनाव में उसकी जीत तय मानी जा रही है।
ज़ोनवार परिणाम इस प्रकार हैं:
-
सिटी एसपी ज़ोन: AAP के विकास (चेयरमैन), पूजा (डिप्टी चेयरमैन), और राफिया महिर (स्टैंडिंग कमेटी सदस्य) निर्विरोध चुने गए।
-
करोल बाग ज़ोन: AAP के पुनीत राय और कविता चौहान निर्विरोध चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन बने।
-
केशवपुरम ज़ोन: भाजपा के विकेश सेठी और अजय रवि हंस ने बिना विरोध जीत दर्ज की।
-
नजफगढ़ ज़ोन: भाजपा की सविता ने 15 में से 20 वोटों से चेयरमैन पद जीता, डिप्टी चेयरमैन बने देवेंद्र।
-
शाहदरा दक्षिण ज़ोन: भाजपा के रामकिशोर शर्मा (चेयरमैन) और राजू सचदेवा (डिप्टी चेयरमैन) विजयी रहे।
-
शाहदरा उत्तर ज़ोन: भाजपा के पुनीत शर्मा और मुकेश कुमार बंसल को 32 में से 20 वोट मिले।
-
साउथ ज़ोन: भाजपा के उमेद सिंह (चेयरमैन), अनीता (डिप्टी चेयरमैन), और जगमोहन मेहलावत (स्टैंडिंग कमेटी सदस्य) विजयी।
-
नरेला ज़ोन: भाजपा की बबीता और जनता देवी को 13 वोट मिले।
-
सिविल लाइंस ज़ोन: भाजपा के गुलाब सिंह और सुमन कुमारी को 18 में से 11 वोट मिले।
-
रोहिणी ज़ोन: AAP के अमृत जैन चेयरमैन बने, जबकि डिप्टी चेयरमैन भाजपा के नरेंद्र कुमार सिंह चुने गए।
-
वेस्ट ज़ोन: AAP की निर्मला कुमारी ने चेयरमैन और साहिल गंगवाल ने डिप्टी चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की।
-
सेंट्रल ज़ोन: भाजपा की योगिता सिंह और मंजू देवी को निर्विरोध चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन चुना गया। AAP उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया था।