दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- अमेरिका से टैरिफ कटौती भारत के लिए बड़ी राहत

दिल्ली मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ में कटौती से भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा। दिल्ली के विकास और केंद्र सहयोग पर भी चर्चा।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ (शुल्क) को कम कर दिया है, जो भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर है। मंत्री ने इसे “गुड न्यूज” बताते हुए कहा कि इससे देश के उद्योग, व्यापारियों और निवेश के माहौल को मजबूती मिलेगी।

विकसित दिल्ली की ओर तेजी

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में अब विकास कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले के दौर में धरना, हड़ताल और सड़कों पर बैठने जैसी राजनीति के कारण कई कार्य रुके रहते थे, लेकिन अब सभी विभाग पूरी गति से काम कर रहे हैं। फाइलें बिना अटके आगे बढ़ रही हैं और दिल्ली तेजी से विकसित दिल्ली की ओर बढ़ रहा है।

केंद्र सरकार का सहयोग

मंत्री ने कहा कि दिल्ली को केंद्र सरकार से 1348 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रेलवे से जुड़े कार्यों के लिए लगभग 2700 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इसके अलावा एम्स सहित अन्य अस्पतालों को 5500 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा। एसटीपी प्लांट, शिक्षा और खेल क्षेत्रों में भी केंद्र से वित्तीय मदद मिल रही है।

ALSO READ:- दिल्ली के स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर लगेगी लगाम, SLFRC अब हर स्कूल में बनाना होगा

बजट में खास ध्यान- स्वास्थ्य, युवा और व्यापार

प्रवेश वर्मा ने कहा कि हालिया बजट में स्वास्थ्य, युवाओं और व्यापारियों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बायोफार्मा सेक्टर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नई यूनिवर्सिटियों तथा एम्स जैसी संस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही खेलो इंडिया मिशन के तहत खेल सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।

राजनीतिक अनुभव और डबल इंजन सरकार का लाभ

मंत्री प्रवेश वर्मा ने साझा किया कि उनके पिता के समय केंद्र और दिल्ली में अलग-अलग विचारधारा की सरकार थी, जिससे तालमेल की कमी रहती थी। लेकिन आज दोनों स्तरों पर एक ही विचारधारा की सरकार होने के कारण विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का सीधा फायदा दिल्ली की जनता को मिल रहा है, और आने वाले समय में यह फायदा और बढ़ेगा।

प्रवेश वर्मा की बातों से स्पष्ट है कि अमेरिका से टैरिफ कटौती और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली के व्यापार, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा लाभ मिलने वाला है।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version