राज्यदिल्ली

Delhi Protest: क्या मामला है कि अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर केरल CM पिनरई विजयन के धरने में शामिल होंगे?

Delhi Protest

Delhi Protest: केंद्र सरकार के खिलाफ केरल के सीएम पी विजयन, अपने कैबिनेट सहयोगियों, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के विधायकों और सांसदों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन गुरूवार (8 फरवरी) को दिल्ली में धरना देंगे। ये धरना केंद्र सरकार की नीतियों और केरल के साथ भेदभाव को लेकर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी जंतर मंतर पर सीएम पिनराई विजयन के धरने में शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जंतर मंतर पर धरने में हिस्सा लेंगे।

Delhi Protest: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि बीजेपी की केंद्रीय सरकार राज्य के साथ भेदभाव कर रही है। उनका कहना था कि गैर-एनडीए राज्यों की अनदेखी करके केंद्र की सरकार देश को कमजोर करने में लगी है। विरोध प्रदर्शन से पहले, उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धरना संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए था।

Delhi Metro: President Draupadi Murmu ने दिल्ली मेट्रो पर सवारी की, वीडियो देखें

केरल सीएम का क्या है आरोप?

Delhi Protest: केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि उनकी सरकार गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यों के अस्तित्व को बचाने और संवैधानिक अधिकारों को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन करेगी। “इस संघर्ष का उद्देश्य किसी पर विजय प्राप्त करना नहीं है, बल्कि आत्मसमर्पण करने के बजाय वो हासिल करना है जिसके हम हकदार हैं,” उन्होंने आगे कहा। हमें आशा है कि पूरा देश इस विरोध में केरल का समर्थन करेगा।

पिनराई विजयन की क्या है मांग?

केरल के सीएम पी विजयन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रदर्शन करेंगे, ऐसा बताया जा रहा है। उनकी मांग है कि संविधान के नियमों के अनुसार केंद्र राज्य को पर्याप्त धन दे। लेफ्ट ने कई मित्र दलों को इस धरने में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks