राज्यदिल्ली

दिल्ली को केंद्र से 821.26 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मिली, 66% राशि तुरंत जारी

केंद्र सरकार ने दिल्ली के विकास को मजबूत करने के लिए 821.26 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता मंजूर की है, जिसमें से 66 प्रतिशत राशि तत्काल जारी कर दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार ने विशेष आर्थिक सहायता राशि के रूप में 821.26 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसमें से 66 प्रतिशत राशि फौरन जारी कर दी गई है, जिससे कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से शुरू करने का रास्ता साफ़ हो गया है।

दिल्ली: बुनियादी ढांचे और जनसेवाओं के लिए खास पहल

इस सहायता राशि का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आवास, परिवहन, जल संसाधन और बिजली जैसे जनसेवा क्षेत्रों में किया जाएगा। 716 करोड़ रुपये की राशि 33 प्रमुख परियोजनाओं के लिए आवंटित की गई है, जिससे दिल्ली के सर्वांगीण विकास में गति आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस फैसले के लिए धन्यवाद किया।

also read:-दिल्ली सरकार ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी: फैक्ट्रियों…

इसके अतिरिक्त, 105.26 करोड़ रुपये एमआरटीएस फेज-4 के प्रायोरिटी कॉरिडोर से संबंधित परियोजनाओं के लिए भी स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सहायता से ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

For More English News:- http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button