
दिल्ली को मिलेगा पहला आधिकारिक लोगो, 1800 डिज़ाइनों में से चयन को सीएम रेखा गुप्ता ने विशेषज्ञ समिति का गठन किया। यह लोगो दिल्ली की पहचान बनेगा।
दिल्ली सरकार अब जल्द ही राजधानी को उसका पहला आधिकारिक लोगो (Logo) देने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने लोगो निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए देशभर से 1800 से अधिक डिज़ाइन प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। सरकार का कहना है कि यह लोगो न केवल दिल्ली के इतिहास, संस्कृति, और विकास का प्रतीक होगा, बल्कि यह आधुनिक और पारदर्शी शासन को भी दर्शाएगा।
देशभर से आईं 1800 प्रविष्टियां
सरकार ने लोगो चयन के लिए MyGov.in पोर्टल पर एक लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसकी अंतिम तिथि 26 सितंबर थी। इस प्रतियोगिता को जबरदस्त प्रतिसाद मिला और पूरे देश से कुल 1800 डिज़ाइनों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।
ALSO READ:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा को लेकर की…
विशेषज्ञ समिति करेगी चयन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगो डिज़ाइन के मूल्यांकन और चयन के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव करेंगे, जबकि इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं। सरकार के संयुक्त सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे।
सीएम गुप्ता ने कहा, “यह लोगो विशिष्ट पहचान को स्थापित करेगा और इसे राजधानी के लिए एक गर्व का प्रतीक बनाया जाएगा।”
क्या दर्शाएगा दिल्ली का नया लोगो?
यह नया आधिकारिक लोगो राजधानी के:
ऐतिहासिक विरासत
सांस्कृतिक विविधता
विकास यात्रा
पारदर्शी शासन
जनकल्याणकारी नीतियों …को एक प्रतीक रूप में प्रस्तुत करेगा।
सरकार चाहती है कि यह लोगो ना केवल दिल्ली की पहचान बने, बल्कि यह लोगों को गर्व और अपनापन का भाव भी दे।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x