धर्म

धनतेरस 2025: सूखा धनिया और नमक खरीदने से मिलेगा धन लाभ, जानिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय

धनतेरस 2025 पर सूखा धनिया और सेंधा नमक खरीदने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा और धन लाभ। जानिए धनतेरस के शुभ उपाय और पूजा विधि जिससे घर में आएगी सुख-समृद्धि।

धनतेरस या धनत्रयोदशी, दीपावली पर्व की शुरुआत का शुभ अवसर होता है। यह त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को पड़ रहा है। धनतेरस का दिन भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा-अर्चना की जाती है। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है, लेकिन इसके साथ ही सूखा धनिया और नमक खरीदना भी लाभकारी होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने और पूजा करने के खास उपाय।

धनतेरस पर सूखा धनिया खरीदना क्यों शुभ है?

धनतेरस के दिन सूखा या खड़ा धनिया खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि सूखा धनिया खरीदकर उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय साधक के घर में धन-लाभ और समृद्धि के नए अवसर लेकर आता है। धनिया अर्पित करने के बाद इसे आप अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख सकते हैं, जिससे धन वृद्धि के योग बनते हैं।

also read:- करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे? जानिए करवा चौथ की…

धनतेरस पर नमक खरीदने का महत्व

धनतेरस के दिन सेंधा नमक खरीदना भी बेहद फलदायक होता है। पिसा हुआ सेंधा नमक खास तौर पर शुभ माना जाता है। इसे खरीदकर आप घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली को आमंत्रित कर सकते हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए सेंधा नमक को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार के पूर्व दिशा में टांगने का उपाय करें। ऐसा करने से घर में बुरी और नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता।

अन्य शुभ उपाय और परंपराएं

सोना-चांदी की खरीदारी: अपनी क्षमता के अनुसार धनतेरस पर सोना या चांदी से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। यह आपके सौभाग्य और समृद्धि को बढ़ाता है।

हल्दी और चावल से ॐ चिन्ह बनाना: धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और अपने मुख्य द्वार पर ‘ॐ’ का चिन्ह बनाएं। यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन की वृद्धि करता है।

मां लक्ष्मी की पूजा: धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और उनसे समृद्धि की प्रार्थना करें।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button