Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज, हमजा का खतरनाक अंदाज, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की झलक, 19 मार्च को सिनेमाघरों में।
Dhurandhar 2 Teaser: फैंस के लंबे इंतजार के बाद आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज रिलीज़ कर दिया गया है। रणवीर सिंह की इस मच अवेटेड फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीजर में रणवीर का खतरनाक और इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।
रणवीर का बदला अंदाज और हमजा का पावर
1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं, हाथ में बंदूक और भूरी आंखों के साथ। इसके बाद वो हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों के साथ आते हैं। Dhurandhar 2 टीजर में रणवीर पहले से भी ज्यादा खतरनाक और आक्रामक दिखते हैं। फिल्म का सीक्वल हमजा के बदले और उसकी पावर बढ़ने की कहानी पर आधारित होगा।
(Dhurandhar 2 Teaser) में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर का किरदार कहता है, “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”
View this post on Instagram
ALSO READ:- Jai OTT Release: सुनील शेट्टी की राजनीतिक ड्रामा ‘जय’ 6 फरवरी से ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार
पहला पोस्टर और सिनेमाई लुक
रणवीर ने पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया था जिसमें वह लाल बैकग्राउंड और बारिश के बीच खड़े इंटेंस लुक में दिखाई दिए थे। पोस्टर में कैप्शन था, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।”
Dhurandhar 2 कहानी और शूटिंग अपडेट
‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से मिली बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है। सीक्वल में हमजा के बदले और उसके असली नाम जसकिरत सिंह रंगी की पृष्ठभूमि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
बॉक्स ऑफिस पर पहले भाग की कमाई
पिछले साल रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। भारत में फिल्म ने 800 करोड़ रुपये से अधिक और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन किया। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



