राज्यपंजाब

Dr. Baljeet Kaur: गांवों को शहरों की तरह सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार  प्रतिबद्ध है

Dr. Baljeet Kaur: पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, गांवों को शहर की तरह सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं से लोगों का समय बचाया जा रहा है।

Dr. Baljeet Kaur: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहां 15 वें सी.एस.सी दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आम सेवा सैंटरों द्वारा राज्य के नागरिकों को डिजिटल समावेश, सरकारी सेवाओं तक पहुंच, वित्तीय समयबद्धता, ई-गवर्नेंस, उद्यमिता विकास, कौशल विकास, स्वास्थ्य संभाल सेवाओं और शिक्षा की सेवाओं तक पहुंच प्रदान की जा रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आम सेवा केंद्रों का डिजिटल अंतर पूरा करने और समयबद्ध विकास को उत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका कहना था कि यूआईडीएआई के आम सेवा केंद्रों में आधार सेवाएं, पेंशन, वित्तीय सेवाएं (बैंकिंग, लोन, डिजी-पे और बीमा), यात्रा (रेलगाड़ी, बस, हवाई और हवाई बुकिंग), फॉरेक्स और डीटीएच, सरकारी सेवाएं (आयुष्मान भारत, ई-श्रम, प्रधान मंत्री विशक्रमा, प्रधान मंत्री मान धन योजनाएं), शिक्षा (बाल शिक्षा, उड़ान, सीएससी कौशल, सरकारी परीक्षा, ओलम्पियाड आदि, हैलथकेयर सर्विसिज, कृषि- प्रधान मंत्री किसान, ई साईन डिफेंस पैनशर्नज़, ग्रामीण ई स्टोर और अन्य सेवाएं दी जा रही है।

समागम दौरान कैबिनेट मंत्री ने बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया।

 

Related Articles

Back to top button