Uric Acid नियंत्रण में प्याज का सेवन फायदेमंद है, जानें कैसे इस्तेमाल करें?

शरीर में Uric Acid की वृद्धि से कई समस्याएं शुरू होती हैं। जैसे कि पहले जोड़ों में दर्द या गाउट की समस्या होती है। ऐसे में प्याज का सेवन कैसे फायदेमंद है। जानते हैं।
Onion in Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता गाउट का कारण हो सकती है। ये पथरियों की तरह हड्डियों के बीच एक गैप बनाने लगते हैं। इससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। पर आपको पता होना चाहिए कि यूरिक एसिड बढ़ता कैसे है। तो प्रोटीन से भरे भोजन से प्यूरिन निकलता है, जो हड्डियों के बीच जमा हो जाता है और फिर गैप बनाने लगता है। फिर ये सूजन का कारण बनता है जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में क्या प्याज का सेवन फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या प्याज में यूरिक एसिड कम होता है?
प्याज में कम प्यूरीन होता है। यह यूरिक एसिड को कम कर सकता है। गाउट सूजन को रोकने में प्याज मदद कर सकता है। दरअसल, प्याज में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन (quercetin) के कारण होता है, जो सूजन को रोकता है। ये किडनी और लिवर के लिए भी अच्छा है और प्यूरिन पचाने को तेज कर सकते हैं। इसलिए आप हाई यूरिक एसिड में इसे खा सकते हैं।
यूरिक एसिड में प्याज खाने का सर्वोत्तम तरीका:
हाई यूरिक एसिड में आप कई प्रकार से प्याज खा सकते हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि आपको इसे एक्टिव तरीके से ही लेना है। इसे पकाकर नहीं खाना। तो, करें ये कि कच्चा प्याज खाएं। आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। दूसरा, आप प्याज का जूस पिएं। ये प्यूरीन पचाने में मददगार है। तो, इन तमाम बातों का ख्याल रखते हुए आप हाई यूरिक एसिड में प्याज खा सकते हैं इसके अलावा प्याज गठिया और ऑस्टिपोरोसिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है। बस, प्याज को पकाकर न खाएं। कोशिश करें कि इसे कच्चा या उबले हुए तरीके से ही खाएं। इससे शरीर को तमाम फायदे ही मिलेंगे।