https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
धर्म

Ekadashi 2026: जानें साल 2026 में एकादशी व्रत की पूरी लिस्ट

Ekadashi 2026: जानें साल 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी तिथियां, व्रत का महत्व और भगवान विष्णु की पूजा विधि। सभी मनोकामनाएं पूरी करें।

एकादशी व्रत 2026: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत पवित्र और विशेष माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट होते हैं। इसके साथ ही, जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है और मृत्यु के बाद वैकुंठ धाम में श्री चरणों में स्थान मिलता है।

साल 2026 में एकादशी का व्रत पूरे वर्ष में कुल 24 बार आएगा। हर माह में दो एकादशी तिथियां पड़ती हैं – एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष में। लोग इसे ग्यारस के नाम से भी जानते हैं। इस दिन उपवास रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन खुशहाल होता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

एकादशी व्रत 2026 की पूरी लिस्ट

4 जनवरी, बुधवार: षटतिला एकादशी (नए साल की पहली एकादशी)

29 जनवरी, बृहस्पतिवार: जया एकादशी

13 फरवरी, शुक्रवार: विजया एकादशी

27 फरवरी, शुक्रवार: आमलकी एकादशी

15 मार्च, रविवार: पापमोचनी एकादशी

29 मार्च, रविवार: कामदा एकादशी

13 अप्रैल, सोमवार: वरूथिनी एकादशी

27 अप्रैल, सोमवार: मोहिनी एकादशी

13 मई, बुधवार: अपरा एकादशी

27 मई, बुधवार: पद्मिनी एकादशी

11 जून, बृहस्पतिवार: परम एकादशी

25 जून, बृहस्पतिवार: निर्जला एकादशी

also read:- सफला एकादशी 2025: व्रत कथा पढ़ें और पूरी करें सभी मनोकामनाएं

10 जुलाई, शुक्रवार: योगिनी एकादशी

25 जुलाई, शनिवार: देवशयनी एकादशी

9 अगस्त, रविवार: कामिका एकादशी

23 अगस्त, रविवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी

7 सितंबर, सोमवार: अजा एकादशी

22 सितंबर, मंगलवार: परिवर्तिनी एकादशी

6 अक्टूबर, मंगलवार: इन्दिरा एकादशी

22 अक्टूबर, बृहस्पतिवार: पापांकुशा एकादशी

5 नवंबर, बृहस्पतिवार: रमा एकादशी

20 नवंबर, शुक्रवार: देवुत्थान एकादशी / देवउठनी एकादशी

4 दिसंबर, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी

20 दिसंबर, रविवार: मोक्षदा एकादशी

एकादशी व्रत का महत्व

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन उपवास रखने से मन और शरीर दोनों शुद्ध होते हैं। व्रत के दौरान फलाहार या निर्जला उपवास रखा जा सकता है।

एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा और भजन-कीर्तन करना लाभकारी माना गया है। इस दिन व्रत करने से न केवल पाप नष्ट होते हैं बल्कि भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button