ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

lon Musk का नया धमाका: Grokipedia क्यों बनाई? जानिए पूरी वजह

Elon Musk ने लॉन्च किया Grokipedia, एक AI-पावर्ड ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया। जानें क्यों बनाई मस्क ने Wikipedia का विकल्प और कैसे काम करता है Grokipedia

टेक्नोलॉजी की दुनिया में हमेशा कुछ नया लेकर आने वाले एलन मस्क ने एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनते हुए नया प्रोजेक्ट Grokipedia लॉन्च किया है। यह एक AI-पावर्ड ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है, जिसे उनकी कंपनी xAI ने विकसित किया है। Grokipedia अब सभी यूज़र्स के लिए फ्री में उपलब्ध है और इसमें पहले से लाखों आर्टिकल मौजूद हैं।

लेकिन सवाल यह उठता है कि जब Wikipedia पहले से ही इतना बड़ा ज्ञान स्रोत है, तो मस्क को नई वेबसाइट बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

Wikipedia से नाराज़गी बनी Grokipedia की वजह

एलन मस्क लंबे समय से Wikipedia के आलोचक रहे हैं। उनका मानना है कि Wikipedia पर फार-लेफ्ट एक्टिविस्ट्स का दबदबा है और वहां “woke mind virus” फैलाया जा रहा है। उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर Wikipedia पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं।

मस्क ने यह महसूस किया कि लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म चाहिए जहां जानकारी निष्पक्ष और तथ्य-आधारित हो। इसी सोच से Grokipedia का जन्म हुआ।

Grokipedia क्या है और कैसे काम करता है?

Grokipedia पूरी तरह से AI तकनीक द्वारा संचालित है। मस्क का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म ओपन-सोर्स है, यानी कोई भी व्यक्ति इसे फ्री में इस्तेमाल कर सकता है।

जब यूज़र कोई विषय सर्च करता है, तो Grok AI चैटबॉट उस जानकारी को ढूंढता है।

xAI के इंटरनल सिस्टम्स के माध्यम से जानकारी का विश्लेषण किया जाता है।

इसके बाद, विषय पर सटीक और तथ्य-आधारित पेज तैयार किया जाता है।

मस्क ने कहा, “Grokipedia का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं है, बल्कि सच्चाई दिखाना है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्लेटफॉर्म में केवल तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष जानकारी दिखाई जाएगी।

also read:- Jio Users को मिलेगा Google AI Pro का 18 महीने तक फ्री एक्सेस, जानें पूरा प्रोसेस और ऑफर के फायदे

Wikipedia का विकल्प नहीं, बल्कि बड़ा विज़न

एलन मस्क के अनुसार, Grokipedia सिर्फ Wikipedia का विकल्प नहीं है। यह उनकी xAI कंपनी के बड़े विज़न का हिस्सा है, जिसका मकसद ब्राह्मांड और ज्ञान को समझना है।

वर्तमान में Grokipedia के 0.1x वर्ज़न में लगभग 8.85 लाख से अधिक एंट्रीज़ जोड़ी जा चुकी हैं। मस्क ने यह भी कहा कि आने वाले अपडेट्स के साथ यह प्लेटफॉर्म और बेहतर और उपयोगी होगा।

मस्क का संदेश: परफेक्ट नहीं लेकिन कोशिश जारी

एलन मस्क ने लिखा, “हम कभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होंगे, लेकिन उस दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे।”
यदि Grokipedia AI के जरिए सटीक जानकारी और फैक्ट-चेकिंग में सफल रहती है, तो यह Wikipedia के लिए चुनौती बनने के साथ-साथ AI आधारित ज्ञान साझा करने के भविष्य को भी नई दिशा दे सकती है।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button