Emmys Awards 2025 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी हो गई है। जानें किन ड्रामा, कॉमेडी और लिमिटेड सीरीज ने मारी बाज़ी। देखें पूरी सूची और खास जानकारी।
Emmys Awards 2025: 2025 के 77वें एमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में इस साल भी कई चर्चित शो और कलाकारों ने बाज़ी मारी है। इस बार साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ ‘सेवरेंस’ ने सबसे अधिक 27 नामांकन के साथ लीड किया है।
(Emmys Awards 2025) यह ग्रैंड अवॉर्ड समारोह 14 सितंबर, रविवार को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इसकी मेज़बानी करेंगे कॉमेडियन नैट बार्गेट्ज, और शाम 8 बजे (स्थानीय समय) से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 25 कैटेगरीज़ में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
Emmys Awards 2025 List:-
बेस्ट ड्रामा सीरीज़ के लिए नामांकित शो:
- एंडोर
- द डिप्लोमैट
- द लास्ट ऑफ अस
- पैराडाइज
- द पिट
- सेवरेंस
- स्लो हॉर्सेज
- द व्हाइट लोटस
बेस्ट कॉमेडी सीरीज़ नॉमिनेशन:
- एबॉट एलिमेंट्री
- द बियर
- हैक्स
- नोबडी वॉन्ट्स दिस
- ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग
- श्रिंकिंग
- द स्टूडियो
- व्हाट वी डू इन द शैडोज
बेस्ट लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज़:
- एडोलिसेंस
- ब्लैक मिरर
- डाइंग फॉर सेक्स
- मॉन्स्टर्स: द लाइल एंड एरिक मेनेंडेज स्टोरी
- द पेंगुइन
ड्रामा सीरीज़ में बेस्ट अभिनेता:
- स्टर्लिंग के. ब्राउन – पैराडाइज
- गैरी ओल्डमैन – स्लो हॉर्सेस
- पेड्रो पास्कल – द लास्ट ऑफ अस
- एडम स्कॉट – सेवरेंस
- नोआ वाइल – द पिट
ड्रामा सीरीज़ में बेस्ट अभिनेत्री:
- कैथी बेट्स – मैटलॉक
- शेरोन होर्गन – बैड सिस्टर्स
- ब्रिट लोअर – सेवरेंस
- बेला रैमसे – द लास्ट ऑफ अस
- केरी रसेल – द डिप्लोमैट
कॉमेडी सीरीज़ में बेस्ट अभिनेता:
- एडम ब्रॉडी – नोबडी वॉन्ट्स दिस
- सेठ रोजेन – द स्टूडियो
- जेसन सेगल – श्रिंकिंग
- मार्टिन शॉर्ट – ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग
- जेरेमी एलन व्हाइट – द बियर
कॉमेडी सीरीज़ में बेस्ट अभिनेत्री:
- उजो अदुबा – द रेसिडेंस
- क्रिस्टन बेल – नोबडी वॉन्ट्स दिस
- क्विंटा ब्रूनसन – एबॉट एलिमेंट्री
- अयो एडेबिरी – द बियर
- जीन स्मार्ट – हैक्स
also read:- ईशान खट्टर-जाह्नवी कपूर स्टारर ‘होमबाउंड’ की रिलीज डेट…
लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज़ में बेस्ट अभिनेता:
- कॉलिन फैरेल – द पेंगुइन
- स्टीफन ग्राहम – एडोलिसेंस
- जेक गिलेनहाल – प्रज़्यूम्ड इनोसेंट
- ब्रायन टायरी हेनरी – डोप थीफ
- कूपर कोच – मॉन्स्टर्स: द लाइल एंड एरिक मेनेंडेज स्टोरी
लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज़ में बेस्ट अभिनेत्री:
- केट ब्लैंचेट – डिस्क्लेमर
- मेघन फाही – साइरेन्स
- रशीदा जोन्स – ब्लैक मिरर
- क्रिस्टिन मिलियोटी – द पेंगुइन
- मिशेल विलियम्स – डाइंग फॉर सेक्स
क्या है खास इस साल के एमी अवॉर्ड्स में?
-‘सेवरेंस’ ने रचा इतिहास, 27 नामांकन के साथ सबसे आगे
-शो की मेजबानी करेंगे फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन नैट बार्गेट्ज
– 25 अलग-अलग कैटेगरी में होंगे पुरस्कार
-दुनियाभर से टॉप टेलीविजन टैलेंट्स को मिलेगा सम्मान
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



