भारतमनोरंजन

नासिक के बाद अब मुंबई में लता मंगेशकर की अस्थियों को किया गया विसर्जित

स्वर की कोकिला लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रही पर उनकी सादगी और गाने हमेशा हमारे बीच रहेंगे। 6 फरवरी को वह हमारे बीच से चली गई पर उनकी याद हमेशा उनके फैंस के दिलों में बसी रहेगी। लता दीदी के जाने के एक सप्ताह बाद उनकी अस्थियों को विसर्जित कर दिया गया है। लता मंगेशकर की अस्थियों को नासिक के पवित्र रामकुंड में प्रवाहित किया गया जिसके बाद अस्थियों के कुछ अवशेषों को मुंबई में भी प्रभावित किया गया।

बतादें कि मुंबई में सोमवार को उनके भाई हृदयनाथ, भतीजी रचना और भतीजे आदिनाथ ने मुंबई के पानी यानी गेटवे ऑफ इंडिया जाकर अरब सागर में भी लता दीदी की अस्थियों को विसर्जित किया। इनके साथ फैमिली के अन्य मेंबर्स भी मौजूद थे। दरअसल लता मंगेशकर मुंबई से बहुत प्यार करती थीं। उनकी फैमिली को लगा कि ये तभी सही होगा, जब उनकी अस्थियां मुंबई के पानी में विसर्जित कर दी जाएं। ये उस दिन तय किया गया था, जिस दिन लता जी का निधन हुआ था। ये ऐसा कुछ नहीं था, जो उनके निधन के बाद दूसरे या तीसरे दिन तय किया गया था।

Related Articles

Back to top button
Share This
रात में मुंह में रखकर सो जायें लौंग शरीर से जुड़ी हर बीमारी की हो जायेगी छुट्टी चाहिए माधुरी दीक्षित जैसी ग्लोइंग स्किन तो आज ही इस्तेमाल करना शुरु कर दें ये चीजे जानिए खुद को कैसे योगा से फिट रखती हैं तेजस्वी प्रकाश माधुरी दीक्षित के प्यार में ये एक्टर थे दीवाने लेकिन माधुरी ने थामा डॉक्टर नैने का हाथ जाना है डेट नाइट पर तो आलिया भट्ट के इस लुक को करें रिक्रिएट