भारत

वैलेंटाइन के खास मौके पर प्यार के रंग में नजर आ रहा है गूगल

वैलेंटाइन डे को हर कोई अपने अंदाज में खास बनाना चाहता है। इस खास दिन को सेलीब्रेट करने के लिए सभी ने प्लानिंग भी कर ली होगी। इंसान तो इंसान टेक दुनिया भी इससे अछूता नहीं रह गया है। जी हां, दरअसल गूगल ने भी इस खास दिन को अपने अंदाज में सेलीब्रेट किया है। गूगल को जब आप ओपन करेंगे तो पूरी तरह से प्यार के रंग में नजर आ रहा है। जिसमें गूगल ने एक प्यारा गूगल डूडल म्यूजिकल वीडियो बनाकर वैलेंटाइन डे की बधाई दी है। गूगल के डूडल में दिल के साथ दो प्यार करने वाले कपल को दिखाया गया हैए जो एक दूसरे को फूल देकर प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में एक म्यूजिक भी बज रहा है।

क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन की शुरुआत कहां से हुई
वैलेंटाइन डे को रोम के पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। ये कहानी तीसरी सदी के रोम साम्राज्य की है, जहां क्‍लॉडियस नाम के राजा का राज्य हुआ करता था। क्‍लॉडियस ने फरमान जारी किया कि उसके राज्य में कोई भी सैनिक और अधिकारी शादी नहीं करेगा। क्लॉडियस का मानना था कि शादी करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्‍म हो जाती है। जिसका संत वैलेंटाइन ने विरोध जताया और लोगों को शादी के लिए प्रेरित किया। जिससे क्लॉडियस ने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी सन 269 को फांसी की सजा दे दी। उसी दिन की याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks