राज्यपंजाब

किसानों ने पंजाब CM Bhagwant Mann के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया; जानें पूरा मामला

CM Bhagwant Mann के इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना वापस ले लिया और अपने घर चले गए।

CM Bhagwant Mann: पंजाब और भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन (Punjab Khet Mazdoor Union) के बीच टकराव आखिरकार समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में धरना देने वाले सैकड़ों किसानों को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 30 सितंबर तक उनकी मांगें पूरी करने का वादा किया। किसानों ने सीएम मान के इस आश्वासन के बाद शुक्रवार को अपना धरना वापस ले लिया और घर चले गए। जानें पूरी बात..।

आपको बता दें कि शुक्रवार को धरना देने वाले किसानों से सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार नई कृषि नीति के तहत उनके हितों की रक्षा करने के अलावा कृषि खर्चों को माफ करने की एक योजना भी शुरू करेगी।

नई कृषि नीति का दिया जाएगा अंतिम रूप

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार से एक कृषि नीति का प्रस्ताव मांगा है।

उन्होंने आगे कहा कि मान सरकार (Maan Government) ने उन्हें आश्वासन दिया कि 30 सितंबर तक राज्य सरकार की तरफ से नई कृषि नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। नीति की प्रति मिलने के बाद हम इसे पढ़ेंगे और एक बड़ी बैठक करेंगे और आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेंगे।

उनका कहना था कि इसलिए वे फिलहाल चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन को समाप्त कर देंगे।

किसानों के साथ एक बैठक होगी

गुरुवार शाम को CM Bhagwant Maan ने पंजाब खेत मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।

पंजाब कृषि नीति का मसौदा इस बैठक में सीएम मान ने बताया। यह मसौदा अभी खाद्य उत्पादकों से चर्चा करने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। 30 सितंबर तक किसानों के साथ साझा किया जाएगा और नीति पर उनके सुझाव मांगे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button