स्वास्थ्य

Food For Liver: लिवर फंक्शन को तेज करने के लिए सप्ताह में एक बार ये चार चीजें खाएं

Food For Liver: विश्व भर में फैटी लिवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसकी बड़ी वजह खराब डाइट और लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में 1 बार इन 4 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।

Food For Liver: दुनिया भर में लिवर से जुड़ी बीमारी से लगभग 2 मिलियन लोग मर चुके हैं। लिवर रोग पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ रहे हैं। महानगरों में रहने वाले अधिकांश लोगों का शिकार फैटी लिवर है। जिसकी सबसे बड़ी वजह सेडेंटरी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान है। शराब और नशीली चीजें लिवर की हालत को और खराब कर रहे हैं। यही कारण है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। अगर आप इन चीजों को हर दिन नहीं खाते हैं, तो एक बार हर सप्ताह इन चार चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें

डॉ. सौरभ सेठी, एक लिवर स्पेशलिस्ट और सोशल मीडिया पर लोगों को सेहत के बारे में जागरुक करने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया कि इन चार चीजों को हर हफ्ते खाना चाहिए। लिवर स्पेशलिस्ट होने के नाते वो खुद इन चीजों का सेवन करते हैं। आपको भी इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

लिवर के लिए क्या सबसे अच्छी चीजें है? Food For Liver

अखरोट और खजूर- खजूर लिवर के लिए अच्छा है। खजूर एंटीऑक्सीडेंट पावर हाउस है। आप अखरोट भी मिलाकर खाएं। शरीर को इससे ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलेगा। इन दोनों चीजों को मिलाकर आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इससे लिवर भी स्वस्थ रहेगा।

मिक्स नट्स के साथ डार्क चॉकलेट- स्वास्थ्य के लिए मिक्स नट्स बहुत अच्छे हैं। शरीर को इससे आवश्यक विटामिन और फैट्स मिलते हैं। नट्स विटामिन ई देते हैं। जो लिवर हेल्थ के लिए एक वाइटल है। इसके साथ डार्क चॉकलेट मिलाकर खुद को हेल्दी ट्रीट दे सकते हैं।

शहद, सेब और दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट हैं। शहद और सेब मिलाकर खाएं। थोड़ी दालचीनी मिलाएं। शहद, दालचीनी और सेब गट और लिवर दोनों के लिए अच्छे हैं। इससे लिवर की सेहत में सुधार आएगा।

ग्रीक योगर्ट या दही के साथ बेरीज- लिवर के लिए योगर्ट अच्छा होता है। नाश्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज को इसके साथ मिलाकर खाने से आपकी हड्डी की सेहत बेहतर होगी। दही ग्रीक योगर्ट की जगह ले सकते हैं। इससे गट हेल्थ और लिवर हेल्थ में सुधार आएगा

Related Articles

Back to top button