मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नजफगढ़ ड्रेन और पंखा रोड ड्रेन की सफाई के लिए उभयचर मशीनों को हरी झंडी दिखाई। मशीनों से सिल्ट, कचरा और जलकुंभी हटाने का कार्य तेज होगा और जल निकासी क्षमता बढ़ेगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बदूसराय ब्रिज पर नजफगढ़ ड्रेन सफाई के लिए अत्याधुनिक उभयचर (एम्फीबियस) एक्स्कवेटर मशीनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पंखा रोड ड्रेन की सफाई कार्य की भी शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन उभयचर मशीनों की मदद से ड्रेनों से सिल्ट, कचरा और जलकुंभी हटाने का कार्य तेज होगा, जिससे ड्रेनों की जल निकासी क्षमता बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ मानसून के दौरान जलभराव कम होने और यमुना की सफाई में होगा।
नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में तेजी
नजफगढ़ ड्रेन दिल्ली का सबसे बड़ा ड्रेन है और यह शहर के लगभग 75 प्रतिशत ड्रेनेज सिस्टम की सिल्ट को वहन करता है। अनुमान है कि वर्षों में नजफगढ़ ड्रेन में 10 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक सिल्ट जमा हो चुकी है। नई तैनात फ्लोटिंग मशीनें ड्रेन के बीच तक पहुंचकर सीधे जमा सिल्ट और गाद को निकालेंगी, जिससे नजफगढ़ ड्रेन सफाई प्रक्रिया पहले से काफी तेज हो जाएगी। इस अवसर पर चार नई उभयचर मशीनों को हरी झंडी दिखाई गई, जबकि एक मशीन पहले ही तैनात थी और शेष मशीनें जल्द ही विभाग को सौंप दी जाएंगी।
also read:- दिल्ली लोक अदालत 2026: नई तारीख 22 मार्च, जानें…
उभयचर मशीनों की खासियत
शॉर्ट-बूम उभयचर मशीन की लागत लगभग 1.27 करोड़ रुपये है। इसमें 6 मीटर लंबा बूम, 0.20 घन मीटर की बकेट क्षमता, 65 एचपी इंजन और 2.25 घन मीटर का वेस्ट बिन है। यह लगभग 5 मीटर चौड़े संकरे ड्रेनों में भी प्रभावी रूप से काम कर सकती है।
लॉन्ग-बूम उभयचर मशीन की लागत लगभग 3.15 करोड़ रुपये है। इसमें 15 मीटर लंबा बूम, 0.50 घन मीटर की बकेट क्षमता और 135 एचपी इंजन है। यह मशीन 9 मीटर गहराई तक काम कर सकती है और सूखी, दलदली या जलभराव वाली परिस्थितियों में भी प्रभावी रूप से संचालन करती है।
जलभराव और सफाई में सुधार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन उभयचर मशीनों की तैनाती से नजफगढ़ ड्रेन सफाई कार्य तेजी से होगा। इससे मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ की समस्या कम होगी। उन्होंने बताया कि नजफगढ़ ड्रेन की सफाई न केवल शहरवासियों के जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगी, बल्कि यमुना नदी की सफाई के बड़े लक्ष्य को भी बल मिलेग।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



