गणेश चतुर्थी 2025: जानिए कब है गणपति स्थापना, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व नई दिल्ली

गणेश चतुर्थी 2025  को 27 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र इस लेख में।

गणेश चतुर्थी 2025: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। यह पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। देशभर में, विशेषकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश में यह त्योहार बेहद धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है। साल 2025 में यह पावन पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा।

गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि और पूजा का समय

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे हो रही है और यह तिथि 27 अगस्त 2025 को दोपहर 03:44 बजे तक रहेगी। चूंकि हिन्दू धर्म में उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा।

गणेश चतुर्थी 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त:

27 अगस्त 2025 (बुधवार) सुबह 11:23 बजे से दोपहर 01:54 बजे तक इस अवधि को मध्यान्ह मुहूर्त कहा जाता है, जो गणेश पूजन के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

गणेश चतुर्थी का महत्व

गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजन करने से सभी विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का आगमन होता है। लोग अपने घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक आरती, भजन और पूजा-पाठ करते हैं।

गणेश चतुर्थी पर बोले जाने वाले मंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्।

विघ्नेश्वरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

ॐ ग्लौं गौरीपुत्राय नमः।

ग्लौं गणपतये नमः। ऋद्धिपतये नमः। दुखहर्त्रे नमः।

इन मंत्रों का जाप श्रद्धा भाव से करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

also read:- अगस्त 2025 त्योहार लिस्ट: जन्माष्टमी, राखी, गणेश चतुर्थी…

Exit mobile version