GATE 2022: IIT-Kharagpur 21 फरवरी को जारी करेगा Answer Key, जानिए कैसे कर सकते हैं चेक

नेशनल डेस्‍क। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 की Answer Key कल 21 फरवरी, 2022 को जारी होने वाली है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर, सोमवार को Answer Key जारी करेगा। जो उम्मीदवार GATE 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे GATE की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in से Answer Key चेक कर सकते हैं। अगर आपको Answer Key पर कोई आपत्‍त‍ि है तो उस पर सवाल भी उठा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर एग्‍जाम का रिजल्‍ट 17 मार्च को आने की संभावना है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखि‍र Answer Key को कैसे चेक कर सकते हैं। साथ कब से तक इस Answer Key पर आपत्‍ति लगाई जा सकती है।

22 से 25 फरवरी तक कर सकते हैं आपत्‍त‍ि
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में मास्टर्स प्रोग्राम और नौकरी में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करने के लिए GATE परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवार 22 फरवरी से 25 फरवरी तक Answer Key पर भी आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 500 का भुगतान करना होगा, जिस पर उन्हें आपत्ति है। अगर दो पर आपत्‍त‍ि उठाते हैं तो आपको 1000 रुपए खर्च करने होंगे।

17 मार्च को घोषित हो सकते हैं परिणाम
GATE 2022 परीक्षा परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए जाने हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें 21 मार्च से अपने स्वयं के उपयोग के लिए अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अनुमति होगी। इस साल के लिए गेट परीक्षा आईआईटी-खड़गपुर द्वारा 5,6,12,13 फरवरी को आयोजित की गई थी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी।

गेट Answer Key 2022: इस तरह से कर सकजे हैं Answer Key को चेक
-आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं
– होमपेज पर लॉग इन टैब पर क्लिक करें
– नामांकन संख्या / ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें
– ‘सबमिट’ पर क्लिक करें
– Answer Key पर प्रदर्शित होगी
– चेक करें और यदि कोई हो तो आपत्ति उठाएं

Exit mobile version