मनोरंजनट्रेंडिंग

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस में चिंता

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में खटपट की अफवाहें! एक्ट्रेस के रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस में बढ़ाई चिंता, पढ़ें पूरा अपडेट।

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला हाल ही में सुर्खियों में हैं। फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में आकांक्षा चमोला के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरत हो। वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।” इसके कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, “जब हमें लगता है कि हम तैयार हैं, तब हम तैयार नहीं होते।”

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट्स कर के सवाल उठाए कि क्या गौरव और आकांक्षा के बीच कोई मतभेद चल रहा है। कुछ लोग इसे उनके रिश्ते में दरार और हाल ही में हुई विवादित घटनाओं का संकेत मान रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बिग बॉस 19 के दौरान उठी थी पर्सनल लाइफ की चर्चा

गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 में एंट्री लेने के बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है। शो के दौरान गौरव ने पिता बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन इसके लिए आकांक्षा तैयार नहीं थीं। इसी वजह से उनके रिश्ते की पर्सनल लाइफ को फैंस और मीडिया ने काफी ध्यान से देखा।

also read:- Orry और Sara Ali Khan की दोस्ती में विवाद, अमृता सिंह का नाम भी जुड़ा

गौरव खन्ना ने किया आकांक्षा का बचाव

हाल ही में गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला का सोशल मीडिया पर बचाव किया था। गौरव ने बताया कि बिग बॉस 19 में उनकी जीत की सक्सेस पार्टी में आकांक्षा ने जो डांस किया, वह उनके पब्लिसिस्ट की टीम के लिए था। गौरव ने कहा कि यह उनकी टीम की मेहनत और जीत का जश्न था, और उन्होंने आकांक्षा को आनंद लेने दिया। गौरव ने स्पष्ट किया कि ट्रोल्स की बातों का उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पोस्ट शेयर होने के बाद कई तरह की अटकलें लग रही हैं। कुछ लोग इसे रिलेशनशिप में किसी तनाव का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ फैंस इसे सिर्फ आकांक्षा की निजी भावनाओं का खुलासा मान रहे हैं।

गौरव और आकांक्षा की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक मानी जाती है। फैंस अब दोनों से कोई आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button