Gold Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी
Gold Price Today 17 जनवरी 2026: सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ते, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹143,540 और चांदी ₹2,91,900।
Gold Price Today: 17 जनवरी 2026 को देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹143,540 प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव ₹131,590 प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट ₹143,390 और 22 कैरेट का ₹131,440 दर्ज किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4603.51 प्रति औंस पर आ गया है। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।
also read:- Gold Price Today 16 January 2026: सोने की तेजी पर ब्रेक, चांदी महंगी, देखें नए रेट
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत | Gold Price Today
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 131,590 | 143,540 |
| मुंबई | 131,440 | 143,390 |
| अहमदाबाद | 131,490 | 143,440 |
| चेन्नई | 131,440 | 143,390 |
| कोलकाता | 131,440 | 143,390 |
| हैदराबाद | 131,440 | 143,390 |
| जयपुर | 131,590 | 143,540 |
| भोपाल | 131,490 | 143,440 |
| लखनऊ | 131,590 | 143,540 |
| चंडीगढ़ | 131,590 | 143,540 |
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने की तरह चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। देश में चांदी की कीमत अब ₹2,91,900 प्रति किलोग्राम है। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव $90.33 प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी ने $93.57 प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई छुआ था। अमेरिकी प्रशासन द्वारा चांदी और अन्य धातुओं पर आयात शुल्क में राहत देने के बाद घरेलू बाजार में कीमतों में कमी आई।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं। ब्याज दरों में कटौती से सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



