https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
ट्रेंडिंग

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, क्या है खरीदारी का सही मौका?

Gold Price Today 24 November 2025: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के MCX रेट और अपने शहर में सोने का भाव। शादी सीजन में खरीदारी का सही मौका।

सोने की कीमतों में सोमवार, 24 नवंबर को भारी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू फ्यूचर मार्केट में एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा 1,22,743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1,24,191 रुपए पर बंद हुआ था। इस तरह शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में लगभग 1,440 रुपए की गिरावट आई है।

एमसीएक्स पर सोने और चांदी की स्थिति

सोने की शुरुआती ट्रेडिंग में 1,23,300 रुपए का हाई लेवल देखा गया, लेकिन अब कीमतों में गिरावट का रुख है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी 1,52,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जबकि दिन की शुरुआत में यह 1,53,913 रुपए थी। चांदी में गिरावट करीब 1,160 रुपए की रही।

also read:- Today Gold Price: सोना खरीदने का लेटेस्ट रेट, दिल्ली से…

मुख्य शहरों में आज के सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – 1,25,280 रुपए | 22 कैरेट – 1,14,850 रुपए | 18 कैरेट – 94,000 रुपए

मुंबई: 24 कैरेट – 1,25,130 रुपए | 22 कैरेट – 1,14,700 रुपए | 18 कैरेट – 93,850 रुपए

चेन्नई: 24 कैरेट – 1,25,670 रुपए | 22 कैरेट – 1,15,200 रुपए | 18 कैरेट – 96,100 रुपए

कोलकाता: 24 कैरेट – 1,25,130 रुपए | 22 कैरेट – 1,14,700 रुपए | 18 कैरेट – 93,850 रुपए

अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,25,180 रुपए | 22 कैरेट – 1,14,750 रुपए | 18 कैरेट – 93,900 रुपए

लखनऊ: 24 कैरेट – 1,25,280 रुपए | 22 कैरेट – 1,14,850 रुपए | 18 कैरेट – 94,000 रुपए

पटना: 24 कैरेट – 1,25,180 रुपए | 22 कैरेट – 1,14,750 रुपए | 18 कैरेट – 93,900 रुपए

हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,25,130 रुपए | 22 कैरेट – 1,14,700 रुपए | 18 कैरेट – 93,850 रुपए

भारत में शादी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे सोने और चांदी की मांग में इजाफा होने की संभावना है। बाजार जानकारों का मानना है कि कम हुई कीमतों के चलते इस समय सोने की खरीदारी करने का यह सही मौका हो सकता है।

सोने की कीमतों में इस गिरावट का फायदा उठाकर लोग अपने जेवरात या निवेश की योजना बना सकते हैं। इसके साथ ही, शादी या त्योहार के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदी भी बढ़ सकती है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button