Today Gold Price: दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,33,360 प्रति 10 ग्राम, चांदी भी बनी रिकॉर्ड पर
Today Gold Price: आज सोने में तेजी जारी है। 13 दिसंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,360 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। मुंबई में सोने की कीमत ₹1,33,210 प्रति 10 ग्राम है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर 0.25% घटाने के बाद निवेशक सोने और चांदी की ओर बढ़ रहे हैं। रुपये की कमजोरी और सेफ एसेट में लगातार निवेश की मांग से भी सोने की कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,338.40 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
also read: Today Gold Price: 12 दिसंबर को सोने की कीमतों में हल्की…
भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (13 दिसंबर 2025)
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,22,260 | 1,33,360 |
| मुंबई | 1,22,110 | 1,33,210 |
| अहमदाबाद | 1,22,160 | 1,33,260 |
| चेन्नई | 1,22,110 | 1,33,210 |
| कोलकाता | 1,22,110 | 1,33,210 |
| हैदराबाद | 1,22,110 | 1,33,210 |
| जयपुर | 1,22,260 | 1,33,360 |
| भोपाल | 1,22,160 | 1,33,260 |
| लखनऊ | 1,22,260 | 1,33,360 |
| चंडीगढ़ | 1,22,260 | 1,33,360 |
चांदी की कीमत
13 दिसंबर को चांदी का भाव ₹2,04,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $64.57 प्रति औंस है। चीन और अन्य देशों से लगातार मांग, ग्लोबल सप्लाई में कमी और औद्योगिक खपत बढ़ने के कारण इस साल चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां और डॉलर-रुपया की दर स्थिर रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5% से 16% तक और बढ़ सकती है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



