ट्रेंडिंग

Gold Rate Today 3 November 2025: सोने के भाव में हल्की तेजी, जानें आपके शहर के रेट

Gold Rate Today 3 नवंबर: MCX पर सोने के भाव में हल्की तेजी, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और लखनऊ के ताजा सोने के रेट।

Gold Rate 3 November 2025: सोने के निवेशक और खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 3 नवंबर को सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। MCX पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,21,435 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। पिछले दिन यह 1,21,854 रुपए पर बंद हुआ था।

आज के सोने और चांदी के भाव- Gold Rate

3 नवंबर की सुबह 9:55 बजे, MCX पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,21,620 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। इससे पिछले दिन की तुलना में लगभग 388 रुपए की तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,21,854 रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा।

चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक MCX पर चांदी 1,49,078 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत चांदी 1,48,791 रुपए पर हुई थी।

आपके शहर में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली:

24 कैरेट: 1,23,320 रुपए

22 कैरेट: 1,13,030 रुपए

18 कैरेट: 92,510 रुपए

मुंबई:

24 कैरेट: 1,23,170 रुपए

22 कैरेट: 1,12,900 रुपए

18 कैरेट: 92,380 रुपए

चेन्नई:

24 कैरेट: 1,23,820 रुपए

22 कैरेट: 1,13,500 रुपए

18 कैरेट: 94,750 रुपए

कोलकाता:

24 कैरेट: 1,23,170 रुपए

22 कैरेट: 1,12,900 रुपए

18 कैरेट: 92,380 रुपए

ALSO READ:- क्या सोना और सस्ता होगा? सरकार ने घटाया बेस इम्पोर्ट प्राइस, ग्राहकों को मिलेगा फायदा

अहमदाबाद:

24 कैरेट: 1,23,220 रुपए

22 कैरेट: 1,12,930 रुपए

18 कैरेट: 92,410 रुपए

लखनऊ:

24 कैरेट: 1,23,320 रुपए

22 कैरेट: 1,13,030 रुपए

18 कैरेट: 92,510 रुपए

सोने की मांग में बढ़ोतरी का अनुमान

नवंबर महीने से भारत में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान सोना खरीदना भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है। शादी, तीज और अन्य धार्मिक अवसरों पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है। ऐसे में इस सीजन में सोने और चांदी की मांग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषकर निवेशकों और गहनों के खरीदारों को इस समय सोने की कीमतों पर नजर रखना लाभकारी रहेगा। हल्की तेजी के बावजूद सोना अभी भी निवेश और गहनों दोनों के लिए आकर्षक विकल्प है।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button