https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
ट्रेंडिंग

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में गिरावट, जानें MCX और वैश्विक कीमतें

Gold Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानें MCX वायदा और वैश्विक भाव, सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट और ट्रेडिंग अपडेट।

Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का ताजा हाल।

सोने की कीमत में गिरावट

एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव ₹460 की गिरावट के साथ ₹1,22,267 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई। COMEX पर सोने का भाव 0.17% या $6.70 की गिरावट के साथ $4,053.30 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। गोल्ड स्पॉट इस समय $4,058.54 प्रति औंस पर 0.46% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण यूएस फेडरल रिजर्व की रेट कट की उम्मीदों में कमी और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में कमी है। इससे सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है।

चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1.35% या ₹2,125 की गिरावट के साथ ₹1,55,279 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर COMEX पर चांदी का भाव 1.67% या $0.85 गिरकर $50.11 प्रति औंस और सिल्वर स्पॉट $49.83 प्रति औंस पर 1.61% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button