ट्रेंडिंग

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना ₹1,300 और चांदी ₹5,800 सस्ता

आज के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना ₹1,300 और चांदी ₹5,800 सस्ता। जानिए MCX और अंतरराष्ट्रीय भाव।

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली। दोपहर 12 बजे तक सोने का भाव ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले स्तर से ₹1,300 कम है। वहीं चांदी की कीमत ₹2,61,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जिसमें ₹5,800 की गिरावट दर्ज हुई।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव | Gold Silver Price

शुरुआती कारोबार में सोना 960 रुपये सस्ता होकर ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम पर खुला। चांदी भी ₹2,640 गिरकर ₹2,61,000 प्रति किलो पर ट्रेड हुई। डॉलर में कमजोरी और वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमती धातुओं पर पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर:

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड 1% गिरकर $5,016.56 प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में डॉलर की कमजोरी के चलते सोने में 2% की तेजी आई थी। वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स $5,041.60 प्रति औंस पर बंद हुए। चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही, स्पॉट सिल्वर 2.5% टूटकर $81.31 प्रति औंस पर रहा।

also read:- Gold Price Today 9 February 2026: सोना और चांदी की कीमतों में रुख बदला, हरे निशान में लौटा सोना; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

एमसीएक्स पर सोना-चांदी की स्थिति:

घरेलू स्तर पर सोमवार को सोना और चांदी में मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स ₹2,943 या 1.89% बढ़कर ₹1,58,394 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, मार्च सिल्वर फ्यूचर्स ₹12,853 या 5.14% बढ़कर ₹2,62,745 प्रति किलो पर बंद हुए।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button