ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Google Cloud Outage: स्टॉपीफाई, स्नैपचैट और गूगल एक साथ कैसे ठप हो गए? पूरी जानकारी प्राप्त करें

Google Cloud Outage: सुबह 6 बजे तक गूगल ने घोषणा की कि सभी सेवाएं, जिसमें Vertex AI Online Prediction भी शामिल है

Google Cloud Outage: सुबह 6 बजे तक गूगल ने घोषणा की कि सभी सेवाएं, जिसमें Vertex AI Online Prediction भी शामिल है, अब सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं, हालांकि, us-central1 क्षेत्र में अब भी आंशिक असर देखा गया। “सभी प्रभावित सेवाएं अब सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं,” गूगल ने अपने पिछले अपडेट में कहा।”

12 जून की आधी रात गूगल क्वाउड डाउन हुआ, जिसके बाद Gmail, Spotify, Snapchat और Discord जैसी सेवाएं भी ठप हो गईं।(Google Cloud Outage) Google Cloud, जो कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं और एप्स का आधार है, में आई समस्या इस आउटेज का मूल कारण थी। Gmail, Spotify, Snapchat, Discord और अन्य सेवाओं को इस आउटेज से बाधा उत्पन्न हुई।

प्रभावित सेवाएं: Google और थर्ड-पार्टी एप्स| Google Cloud Outage

(Google Cloud Outage) इससे गूगल की अपनी सेवाएं भी नहीं बचीं। Google Search, Nest, Gmail और Google Maps जैसी सेवाएं या तो पूरी तरह से बंद हो गईं या बहुत धीमी हो गईं। Pokemon Trading Card Game और Character.ai जैसे गूगल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित थर्ड-पार्टी एप्स भी अस्थायी रूप से बंद हो गए।

समस्या की पहचान और समाधान

रात में 12:41 बजे और 1:16 बजे पर गूगल ने अपने क्लाउड स्टेटस डैशबोर्ड पर दो बार अपडेट दिया कि इंजीनियरों ने समस्या की पहचान कर ली है और समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में, खासकर यूएस-सेंट्रल क्षेत्र में, प्रदर्शन अब भी प्रभावित है।

अधिकांश सेवाएं फिर से शुरू, एक क्षेत्र में आंशिक समस्या

सुबह 6 बजे तक गूगल ने घोषणा की कि सभी सेवाएं, जिसमें Vertex AI Online Prediction भी शामिल है, अब सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं, हालांकि, us-central1 क्षेत्र में अब भी आंशिक असर देखा गया। “सभी प्रभावित सेवाएं अब सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं,” गूगल ने अपने पिछले अपडेट में कहा।”

गूगल करेगा आंतरिक जांच

गूगल ने यह भी कहा कि वह इस पूरे आउटेज की आंतरिक जांच करेगा और इसके परिणामों को सार्वजनिक रूप से साझा करेगा। कंपनी ने दुनिया भर के यूजर्स को धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button