Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा 21 या 22 अक्टूबर को? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा 21 या 22 अक्टूबर को? जानें पंचांग के अनुसार सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व।
Govardhan Puja 2025 Date: हर साल दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार पूरे भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार लोग असमंजस में हैं कि Govardhan Puja 2025, 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 22 अक्टूबर को? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो चलिए जानते हैं पंचांग के अनुसार सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त।
Govardhan Puja 2025 कब है?
गोवर्धन पूजा हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। वर्ष 2025 में प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर को शाम 5:57 बजे से हो रही है और इसका समापन 22 अक्टूबर की रात 8:18 बजे होगा।
also read:- छठ पूजा 2025: 26, 27 या 28 अक्टूबर को कब दिया जाएगा सूर्य…
- प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 21 अक्टूबर 2025, शाम 05:57 बजे
- प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 अक्टूबर 2025, रात 08:18 बजे
उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि रहती है) के आधार पर ही त्योहारों की तिथि निर्धारित होती है। चूंकि 22 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के समय विद्यमान रहेगी, इसलिए पंचांग अनुसार गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को मनाना शुभ और शास्त्रसम्मत रहेगा।
Govardhan Puja 2025 का शुभ मुहूर्त
पूजा का उत्तम समय: 22 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद से शाम तक का समय
प्रमुख अवधि: गोवर्धन पूजा दिन में ही की जाती है, खासकर जब प्रतिपदा तिथि सूर्यास्त के बाद भी विद्यमान हो
गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व
गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है, भगवान श्रीकृष्ण की उस दिव्य लीला की स्मृति में मनाई जाती है जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के घमंड को चूर-चूर किया था और गोकुलवासियों की रक्षा की थी। इस दिन गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक रूप से गोबर से चित्र बनाकर उसकी पूजा की जाती है और भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है।
गोवर्धन पूजा पर क्या करें?
गोवर्धन पर्वत (गोबर से बना प्रतीक) की पूजा करें
भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग या अन्नकूट अर्पित करें
घर के आंगन में गोवर्धन बनाकर उसके चारों ओर दीप जलाएं
जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दान-दक्षिणा दें
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



