धर्म

Grahan 2026 List: नए साल में कब-कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, पूरी डिटेल

Grahan 2026: जानें 2026 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथियां। भारत में दिखने वाले ग्रहण और सूतक काल की पूरी जानकारी।

Grahan 2026: नए साल 2026 में ग्रहणों का रोमांच देखने को मिलेगा। साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। ग्रहण को लेकर लोगों में हमेशा ही उत्सुकता बनी रहती है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के समय राहु-केतु सूर्य और चंद्रमा को कमजोर करते हैं।

आइए जानते हैं 2026 में लगने वाले सभी ग्रहणों की तिथियां और उनका प्रभाव। (Grahan 2026)

2026 का पहला ग्रहण – 17 फरवरी

साल का पहला ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण होगा और इसे दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। भारत से यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल लागू नहीं होगा।

also read:- कालाष्टमी 2026: माघ माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी, जानें शुभ…

2026 का दूसरा ग्रहण – 3 मार्च

दूसरा ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत समेत एशिया के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी यह ग्रहण दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

2026 का तीसरा ग्रहण – 12 अगस्त

तीसरा ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल में देखा जा सकेगा। भारत से यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

2026 का चौथा ग्रहण – 28 अगस्त

साल का चौथा और अंतिम ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण होगा और इसे उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत से यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भारत में लागू नहीं होगा।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button