
Ayushman Bharat Scheme भी अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में लागू होने वाली है। दिल्लीवासियों को अब इलाज में काफी राहत मिलने वाली है। अब सरकार लोगों का इलाज करेगी।
दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुखखबरी है। Ayushman Bharat Scheme आज दिल्ली में शुरू होगा। आज भारत सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य अथॉरिटी और दिल्ली सरकार की राज्य स्वास्थ्य अथॉरिटी के बीच एक समझौता ज्ञापन होगा। दिल्ली में आयुष्मान भारत कार्यक्रम का स्वास्थ्य बीमा कवर 10 लाख कर दिया गया है। इसमें से 5 लाख रुपए का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।।
दिल्ली 35वें राज्य बन जाएगी
Ayushman Bharat Scheme को पूरे देश में लागू करने के लिए दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस कदम के साथ दिल्ली इस योजना को अपनाने वाला 35वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा, जो समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अस्पताल में देखभाल के लिए लाखों का मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करता है।
सीएम रेखा गुप्ता और जेपी नड्डा शामिल होंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कार्यक्रम में भाग लेंगे, एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री गुप्ता ने योजना को लागू करने पर कैबिनेट बैठक बुलाई थी।
10 लाख रुपये का निशुल्क इलाज
सभा के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘इस समझौते के तहत दिल्ली के लाखों परिवारों को केंद्र सरकार से 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसके अलावा, दिल्ली सरकार एक अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप भी देगी। यानी दस लाख लोगों का उपचार किया जा सकेगा। राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर योजना को लागू करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पहल से दिल्ली के लोगों को जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।