ट्रेंडिंग

GST Rate में बड़ा बदलाव: दूध, पनीर, कृषि उपकरण सस्ते; लग्जरी कार, सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक अब होंगे महंगे

GST Rate में बदलाव से दूध, पनीर और कृषि उपकरण सस्ते हुए, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और लग्जरी कारें महंगी होंगी। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

GST Rate 2025: मोदी सरकार ने एक बार फिर से आम जनता और किसानों को राहत देते हुए GST दरों में बड़ा बदलाव किया है। जहां रोजमर्रा की जरूरी चीज़ें जैसे दूध, मक्खन, पनीर और कृषि उपकरण अब सस्ते हो जाएंगे, वहीं दूसरी ओर सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और लग्जरी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी।

डेयरी उत्पादों पर टैक्स घटा, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत- GST Rate 2025

GST परिषद ने आम जनता को राहत देते हुए दूध, मक्खन, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों पर टैक्स की दरों में भारी कटौती की है। अब UHT दूध, पनीर, छेना और पिज़्जा ब्रेड जैसे उत्पादों पर लगने वाला GST 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन और अन्य डेयरी आइटम्स पर टैक्स घटाकर सिर्फ 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे रोजाना के खान-पान की चीज़ें अब लोगों को कम कीमत में उपलब्ध होंगी।

 कृषि उपकरण और उर्वरक भी होंगे अब सस्ते

सरकार ने किसानों को सीधी राहत देते हुए कई कृषि उपकरणों और उर्वरकों पर टैक्स दरें घटा दी हैं। सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और अमोनिया जैसे उर्वरक कच्चे माल पर GST को 18 प्रतिशत से घटाकर सिर्फ 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा नीम आधारित जैव कीटनाशकों पर भी टैक्स घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। ट्रैक्टर के कलपुर्जे, हाइड्रोलिक पंप, डीजल इंजन, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और थ्रेसिंग मशीनों पर भी अब टैक्स कम देना होगा। इससे खेती की लागत में कमी आएगी और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और लग्जरी कारों पर लगेगा ज्यादा टैक्स

जहां जरूरी सामान सस्ता हुआ है, वहीं लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया गया है। अब सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर GST Rate 2025 की दर 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। इसी तरह कोल्ड ड्रिंक्स, कैफीन युक्त पेय और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे उत्पादों पर भी अब 40 प्रतिशत टैक्स देना होगा। यह बदलाव लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और अनावश्यक खर्चों को सीमित करने के उद्देश्य से किया गया है।

GST Rate में बड़ा बदलाव: दूध, पनीर, कृषि उपकरण सस्ते; लग्जरी कार, सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक अब होंगे महंगे
GST Rate 2025

also read:- GST Cut: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी ये कारें…

लग्जरी कार और SUV की कीमतों में आएगा उछाल

GST दरों में बदलाव का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ेगा। विशेष रूप से 1800cc से अधिक इंजन क्षमता वाली लग्जरी कारों और SUV वाहनों पर अब 40 प्रतिशत की दर से टैक्स वसूला जाएगा, जो पहले केवल 28 प्रतिशत था। इससे इन महंगी गाड़ियों की कीमतों में बड़ा इज़ाफा होगा। सरकार का इरादा है कि हाई-एंड उत्पादों पर अधिक टैक्स लगाकर आम जनता को सस्ती चीज़ों पर केंद्रित किया जाए।

GST Rate में बड़ा बदलाव: दूध, पनीर, कृषि उपकरण सस्ते; लग्जरी कार, सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक अब होंगे महंगे
GST Rate 2025

नए GST नियम कब से होंगे लागू?

GST परिषद द्वारा तय की गई नई टैक्स दरें 22 सितंबर 2025 से देशभर में प्रभाव में आ जाएंगी। उपभोक्ताओं और व्यापारियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने खरीदारी और बिक्री की रणनीति उसी हिसाब से तैयार करें। आने वाले त्योहारी सीज़न से पहले यह बदलाव आम लोगों के बजट के लिए राहत लेकर आएगा।

सरकार को किससे है उम्मीद?

विशेषज्ञों का मानना है कि इन बदलावों से देश की घरेलू खपत को तेज़ी मिलेगी, जिससे बाजार में पैसा घूमेगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि जरूरी चीज़ों को सस्ता करके और गैर-जरूरी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर एक संतुलन बनाया जा सकता है, जिससे अर्थव्यवस्था का पहिया और तेज़ी से घूमेंगा।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button