धर्म

Gudi Padwa 2025: गुड़ी पड़वा कब है? 29 मार्च या 30 मार्च..

Gudi Padwa 2025 date: गुड़ी पड़वा का पर्व चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हर साल मनाया जाता है। महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि गुड़ी पड़वा इस बार कब मनाया जाएगा।

Gudi Padwa 2025 date: भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण पर्व गुड़ी पड़वा है। इस दिन हिंदू वर्ष भी शुरू होता है। इसलिए गुड़ी पड़वा का महत्व बढ़ जाता है। देश भर में यह पर्व मनाया जाता है। लेकिन गुड़ी पड़वा को महाराष्ट्र और कोंणक में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। मराठी हिंदुओं के लिए गुड़ी पड़वा नए साल का पारंपरिक त्योहार है। गुड़ी पड़वा दो शब्दों से मिलकर बना हैं. जिसमें गुड़ी का अर्थ होता हैं विजय पताका और पड़वा का मतलब प्रतिपदा होता है।

गुड़ी पड़वा कब है?Gudi Padwa 2025 date

हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी। वहीं तिथि 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। इस बार गुड़ी पड़वा का पर्व रविवार 30 मार्च को मनाया जाएगा।

गुड़ी पड़वा पूजा विधि |Gudi Padwa 2025 Puja Vidhi

गुड़ी पड़वा की पूजा करने से लिए गुड़ी को अच्छी तरह बांधकर सुगंध, फूल और अगरबत्ती लगाकर दीपक से गुड़ी की पूजा करें. उसके बाद दूध-चीनी, पेड़े का प्रसाद अर्पित करते हैं. इसके बाद दोपहर के समय गुड़ी पर मीठा प्रसाद अर्पित करें. इसके अलावा परंपरा के अनुसार श्रीखंड-पुरी या पूरन पोली का भोग लगाएं. उसके बाद सूर्यास्त के समय हल्दी-कुमकुम, फूल और अक्षत आदि अर्पित कर गुड़ी को उतार लें.

Related Articles

Back to top button