खेलट्रेंडिंग

IND vs ENG 4th Test: हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

हैरी ब्रूक ने 3468 गेंदों में 3000 टेस्ट रन पूरे कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ब्रूक ने केवल 34 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट होते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस पारी के दौरान हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए और सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए।

 हैरी ब्रूक ने यह कमाल 3468 गेंदों में किया। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में इस रिकॉर्ड के करीब आए खिलाड़ी थे:

एडम गिलक्रिस्ट – 3610 गेंद

डेविड वॉर्नर – 4047 गेंद

ऋषभ पंत – 4095 गेंद

वीरेंद्र सहवाग – 4129 गेंद

पारियों के हिसाब से हैरी ब्रूक इंग्लैंड के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं जिन्होंने 3000 रन पूरे किए। ब्रूक ने यह उपलब्धि 57 पारियों में हासिल की। इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज 3000 रन हर्बर्ट सटक्लिफ ने बनाए थे, जिन्होंने यह कारनामा 52 पारियों में किया था। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड सिर डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने केवल 33 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ALSO READ:- Vaibhav Suryavanshi ने 36 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में भारतीयों का दूसरा सबसे तेज शतक

इसके अलावा, हैरी ब्रूक ने टेस्ट करियर में 50 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ वह इंग्लैंड के सातवें खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने टेस्ट में 50 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। उनसे पहले यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी हैं:

बेन स्टोक्स

केविन पीटरसन

एंड्रयू फ्लिंटॉफ

इयान बॉथम

जॉनी बेयरस्टो

स्टुअर्ट ब्रॉड

जहां तक इस टेस्ट मैच का हाल है, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 152 रन बनाए थे। इंग्लैंड अब तक अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 88 रन ही बना पाया है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button