राज्यहरियाणा

Haryan BJP: हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया तेज है; भाजपा ने घोषणापत्र कमेटी बनाई, इस दिग्गज नेता को मिली कमान

Haryan BJP: इस कमेटी में 14 सदस्यों को शामिल किया गया है। ये लोग विभिन्न वर्गों से मिलकर जनता से चर्चा करेंगे और 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे।

Haryan BJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दल एक्शन में आ गए हैंहैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव घोषणापत्र कमेटी का प्रमुख ओमप्रकाश धनखड़ (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव) बनाया गया है। इस कमेटी में 14 सदस्यों को शामिल किया गया है। ये लोग विभिन्न वर्गों से मिलकर जनता से चर्चा करेंगे और 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे। ओमप्रकाश धनखड़ (जिनके अलावा आठ सदस्यों की कमेटी) ने 2019 का चुनाव घोषणा पत्र भी बनाया था।

भाजपा की चुनाव घोषणापत्र कमेटी में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल, राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, पूर्व मंत्री किरण चौधरी, आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई, सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सीएम के पूर्व ओएसडी भूपेश्वर दयाल, भाजपा एससी भाजपा नेता मदन गोयल और रोजी मलिक आनंद भी चुनाव घोषणापत्र कमेटी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा अभियान शुरू किया है, जो राज्य में हुए सुधारों से प्रेरित है। भाजपा का चुनाव घोषणापत्र भी नॉन स्टॉप हरियाणा में चर्चा में रह सकता है।

हरियाणा भाजपा ने चुनाव समिति की बैठक बुलाई, टिकटों पर चर्चा

भाजपा ने चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई है। 22 अगस्त को गुरुग्राम में बैठक होगी। हरियाणा भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में टिकट वितरण पर चर्चा होगी। 26 अगस्त को पार्टी पहली टिकट सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में उन सीटों और उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा जहां भाजपा मजबूत है और जहां मजबूत जिताऊ उम्मीदवार हैं। पहली सूची में 20 से 25 टिकट मिलेंगे। बहुत से विधायकों के टिकट भी कट सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, ज्ञानचंद गुप्ता, अनिल विज, रामबिलास शर्मा और जेपी दलाल इस बैठक में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button