हरियाणा का बजट 2026-27: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन-अपेक्षाओं पर केंद्रित योजना की समीक्षा

हरियाणा का बजट 2026-27 जनता की अपेक्षाओं पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास में सुधार पर जोर दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट के लिए प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने पिछले वर्ष के बजट में की गई घोषणाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बार का बजट पूरी तरह से जनता की अपेक्षाओं और समाज के हर वर्ग की भलाई पर केंद्रित होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शहरी और ग्रामीण विकास, आधारभूत ढांचा तथा सामाजिक कल्याण में गुणवत्ता सुधार और प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित करना है।

ALSO READ:- हरियाणा: चार आईएएस अधिकारियों का तबादला, डॉ. राजा शेखर वुंडरू बने खाद्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट में घोषित सभी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट न केवल विकास की गति बढ़ाएगा, बल्कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और आर्थिक प्रगति के नए आयाम भी स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी जोर दिया कि तकनीकी नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन को और अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जाएगा। उनका कहना है कि 2026-27 का बजट हरियाणा के विकास को नई दिशा देगा और राज्यवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version