सीएम पुष्कर सिंह धामी का दावा- उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ की 42 बड़ी परियोजनाओं पर निगरानी, 96% काम प्रगति पर

सीएम पुष्कर सिंह धामी: उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ रुपये की 42 बड़ी परियोजनाओं पर निगरानी, 96% काम प्रगति पर। सड़क, बिजली, शिक्षा और हवाई अवसंरचना में तेजी से विकास।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की बड़ी आधारभूत परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से एक महत्वपूर्ण हिमालयी राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में कनेक्टिविटी, बिजली उत्पादन, विस्तार और तीर्थयात्रा से जुड़ी 42 प्रमुख परियोजनाओं पर लगातार काम चल रहा है, जिनका कुल निवेश 3.50 लाख करोड़ रुपये है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, इन परियोजनाओं में से 15 बड़ी परियोजनाएं, जिनकी लागत 1.22 लाख करोड़ रुपये है, प्रगति प्रणाली (PRAGATI) के तहत नियमित रूप से समीक्षा में शामिल हैं। राज्य में कुल निवेश का 96 प्रतिशत हिस्सा निर्माण और कार्यान्वयन की प्रक्रिया में है, जो राज्य की विकास गति को दर्शाता है।

परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति

42 परियोजनाओं में से 10 परियोजनाएं पूरी होकर चालू हो चुकी हैं, जिन पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

कार्यान्वयनाधीन 32 परियोजनाओं में से 12 परियोजनाओं की निगरानी प्रगति प्रणाली के तहत की जा रही है।

ALSO READ:- उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: तीन साल तक भूमि का उपयोग…

चालू 10 परियोजनाओं में सड़क और राजमार्ग से जुड़ी चार परियोजनाएं, तेल और गैस से जुड़ी तीन, विद्युत उत्पादन की एक, विमानन अवसंरचना की एक और शिक्षा क्षेत्र की एक परियोजना शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में सड़क संपर्क, ऊर्जा आपूर्ति, हवाई सुविधाएं और शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

सीएम धामी का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरणीय संवेदनशीलता के बावजूद उत्तराखंड में योजनाओं का क्रियान्वयन निरंतर जारी है। ये परियोजनाएं न केवल राज्य की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि रोजगार, पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देंगी।

पुष्कर सिंह धामी ने यह भी बताया कि प्रगति प्रणाली के माध्यम से सभी परियोजनाओं की समयबद्ध समीक्षा की जा रही है, ताकि परियोजनाओं में विलंब न हो और निवेश का अधिकतम लाभ आम जनता तक पहुंच सके।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version