हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिहोवा की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित कर इसे एक भव्य और दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर जैसी सांस्कृतिक धरोहरें हमारी पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना सरकार का मुख्य दायित्व है।
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव थाना स्थित ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि ब्रह्मसरोवर के आस-पास लगभग 102 एकड़ में फैले इस तीर्थ स्थल पर देश-विदेश से प्रवासी पक्षी निर्धारित समय में आते हैं, जो इस स्थान की वैश्विक महत्ता को दर्शाता है। इसके संरक्षण के लिए सरकार तीर्थ स्थानों का जीर्णोद्धार कर उन्हें संरक्षित करने के लिए कार्यरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस सांस्कृतिक विरासत का आनंद उठा सकें।
also read:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कलाई पर बच्चियों ने बांधी…
इस अवसर पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद थे। उन्होंने ब्रह्मसरोवर तीर्थ का निरीक्षण किया और राजकीय स्कूल के प्रांगण में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, ओएसडी भारत भूषण भारती ने ब्रह्मसरोवर प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट विस्तार से प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर हरियाणा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
हरियाणा मुख्यमंत्री ने कहा कि पिहोवा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसे विकसित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है ताकि यह स्थल प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।
For More English News: http://newz24india.in



