मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दयालु योजना के तहत 7,875 परिवारों को ₹298.07 करोड़ की सहायता और SC किसानों को ₹19.35 करोड़ की ट्रैक्टर सब्सिडी जारी की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों और किसानों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया। एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने हरियाणा दयालु योजना के तहत हजारों परिवारों को करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। यह कदम राज्य सरकार की ‘अंत्योदय’ भावना को और मजबूती प्रदान करने वाला साबित हो रहा है।
हरियाणा दयालु योजना से 7,875 परिवारों को मिला सहारा
मुख्यमंत्री ने आज हरियाणा दयालु योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए कुल 298 करोड़ 7 लाख रुपये की राशि जारी की। इस सहायता राशि से प्रदेश के उन 7 हजार 875 परिवारों को संबल मिलेगा, जिन्होंने किसी अनहोनी या असमय मृत्यु के कारण अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है।
also read:- लाडो लक्ष्मी योजना: मुख्यमंत्री ने जारी की छठी किस्त, 10…
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा:
“हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के दर्द को समझती है। हरियाणा दयालु योजना का मुख्य उद्देश्य संकट की घड़ी में गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से टूटने से बचाना है। आज की यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच गई है।”
SC किसानों को मिला ट्रैक्टर सब्सिडी का तोहफा
कल्याणकारी योजनाओं के इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और छोटे किसानों को सशक्त बनाने के लिए 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए ₹19 करोड़ 35 लाख की सब्सिडी जारी की गई। प्रत्येक किसान को ट्रैक्टर खरीद पर भारी वित्तीय मदद दी गई है ताकि वे आधुनिक खेती की ओर बढ़ सकें।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



