Health Tips: 40 की उम्र के बाद पुरुषों को हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, जानें समय रहते बचाव के तरीके
Health Tips: 40 की उम्र के बाद पुरुषों को हार्ट, प्रोस्टेट, बीपी और यौन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। जानें लक्षण, कारण और बचाव।
Health Tips: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही पुरुषों के शरीर में कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक बदलाव आने लगते हैं। खासतौर पर 40 की उम्र के बाद पुरुषों की (Men’s Health Diseases After 40)जीवनशैली, खान-पान और जिम्मेदारियों का सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
Health Tips: 40 की उम्र पुरुषों के लिए क्यों होती है खतरे की घंटी?
यह उम्र करियर, परिवार और आर्थिक जिम्मेदारियों की चरम सीमा होती है। ऐसे में पुरुष अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। तनाव, अनियमित जीवनशैली, मोटापा और खानपान की गलत आदतें धीरे-धीरे शरीर को भीतर से कमजोर कर देती हैं।
1. प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं
40 साल की उम्र के बाद प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन या बढ़ने (Enlarged Prostate) की समस्या आम हो जाती है। इससे पेशाब में दिक्कत और बार-बार यूरिन पास करने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह प्रोस्टेट कैंसर का संकेत भी हो सकता है।
2. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (नपुंसकता)
उम्र बढ़ने के साथ ब्लड फ्लो और टेस्टोस्टेरोन लेवल में कमी आती है, जिससे इरेक्शन में दिक्कत हो सकती है। यह स्थिति मानसिक तनाव और रिश्तों में दूरी की वजह बन सकती है।
also read:- सुबह-सुबह पेट साफ नहीं हो पाता है? दिनभर बेचैनी से बचना…
3. हृदय रोग और हाई बीपी
पुरुषों में महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप (BP) और धूम्रपान जैसे कारण इस जोखिम को और बढ़ा देते हैं। इसलिए 40 के बाद नियमित रूप से हार्ट चेकअप करवाना जरूरी है।
4. फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां
धूम्रपान की आदत रखने वाले पुरुषों को 40 की उम्र के बाद फेफड़ों का कैंसर, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और सांस की समस्याएं घेर सकती हैं। इससे बचने के लिए तंबाकू और सिगरेट से दूरी बनाना अनिवार्य है।
5. मोटापा और मधुमेह (डायबिटीज)
बढ़ता वजन और शारीरिक निष्क्रियता डायबिटीज जैसी बीमारियों को न्योता देते हैं। यह न सिर्फ आपके दिल, बल्कि किडनी, आंखों और नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
क्या करें बचाव के लिए?
-
रोज़ाना कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें
-
संतुलित आहार लें, खासतौर पर फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन
-
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
-
समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं
-
तनाव को दूर करने के लिए ध्यान, योग और मेडिटेशन अपनाएं
For More English News: http://newz24india.in



