Heart Attack Symptoms In Women: अगर महिलाओं में ये लक्षण दिखते हैं तो समय पर पहचानने से बच सकती है जान
Heart Attack Symptoms In Women: महिलाओं में दिल का दौरा अधिक होता है। सकी बड़ी वजह लक्षणों को नहीं समझ पाना भी है। महिलाएं अक्सर हार्ट अटैक के लक्षणों को सामान्य मानकर इन्हें नजरअंदाज कर देती हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। आइए जानें महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं।
Heart Attack Symptoms In Women: हार्ट अटैक के मामले पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं। महिलाओं में भी हार्ट अटैक के केसेस में इजाफा हुआ है। खराब लाइफस्टाइल और हार्ट अटैक के लक्षणों को देरी से समझना भी इसका बड़ा कारण हैं। कई बार सर्जरी या फिर कुछ दवाओं के इफेक्ट्स से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। किंतु महिलाएं अक्सर हार्ट अटैक के लक्षणों को नहीं समझ पाती हैं। महिलाएं सीने, गर्दन या पेट में दर्द को सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं?
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण
थकान- अगर आप बहुत थकान महसूस कर रहे हैं। यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है अगर वह काम नहीं करता है। कई बार इतनी थकान होती है कि हम नॉर्मल रुटीन के काम भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
सीने में हल्का दर्द- सीने में दर्द, भय या बेचैनी होने पर हल्के में कभी नहीं लेना चाहिए। महिलाओं को सीने में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक को देखना चाहिए। ये दिल का दौरा करने के लक्षण हो सकते हैं। कभी नहीं सोचें कि ये गैस का दर्द है या ऐसा होगा। अगर दर्द के साथ आपकी सांस फूल रही है, शरीर ठंडा हो रहा है, पसीना आ रहा है तो ये गंभीर लक्षण हो सकता है।
सांस लेने में समस्या- हार्ट अटैक का एक और आम लक्षण है घबराहट और सांस लेने में कठिनाई। इससे सांस कम हो जाती है। अगर नॉर्मल काम में सांस लेने में परेशानी आए तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। ये किसी भी कार्डियोवैस्कुलर समस्या का लक्षण हो सकता है।
पेट दर्द- पेट में दर्द भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। महिलाओं को दिल का दौरा होने पर पेट में दर्द या ऐंठन भी हो सकता है। ये दर्द कई बार गैस या एसिडिटी से भी हो सकता है। लेकिन ये दर्द धीरे-धीरे सीने में आने पर डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।
पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द- महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान सीने में दर्द के बजाय पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द हो सकता है। ये दर्द अचानक और तेज हो सकता है। आप इसे पहचान सकते हैं कि ये सामान्य दर्द से अलग है।
चक्कर– चक्कर आना और उल्टी होना हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। यह अक्सर एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या माना जाता है, लेकिन दिल से भी संबंधित हो सकता है।
पसीना आना- अचानक से तेज पसीना आना भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। अगर पसीने के साथ घबराहट भी महूसस हो रही है तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें और तुरंत किसी से मेडिकल हेल्प मांगे। ये लक्षण गंभीर हो सकते हैं।