Holika Dahan 2025: अगर आप जल्द ही शादी करने के इच्छुक हैं तो होलिका दहन की आग में ये 5 चीजें जरूर डालें

Holika Dahan 2025: हिंदू धर्म शास्त्रों में होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं अगर आपके विवाह में कठिनाई हो रही है। इन उपायों को होलिका दहन के दिन करने से विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाता है और जल्द ही शादी होती है।
Holika Dahan 2025: हिंदू धर्म में होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही, इस दिन होलिका की आग में पांच चीजें डालने से विवाह के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये पांच चीजें कौनसी हैं।
इस साल होलिका दहन कब होगा?
13 मार्च को सुबह 10 बजे 35 पर इस वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा होगी। वहीं, 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। 14 मार्च को होली होगी।
ये पांच चीजों को होलिका दहन में डाले
हवन सामग्री में घी
अगर शादी में बाधा आ रही है, तो होलिका दहन के दौरान हवन सामग्री में घी मिलाकर आग में डालें। हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने से विवाह में बाधा कम होती है। साथ ही शादी जल्दी होती है।
हल्दी की पांच गांठे
अगर विवाह में देरी हो रही है, तो पांच हल्दी की गांठे लें। होलिका दहन के दौरान गांठों को लेकर परिक्रमा करें। फिर होलिका की अग्नी में हल्दी की गांठे डालें। ऐसा करने से शादी में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं।
नारियल का गोला
नारियल के गोले को कलावे से बांधकर सात बार होलिका की आग में डाल दें। इससे विवाह जल्दी होता है।
घी में भिगोई हुईं 108 बातियां
108 बातियों को घी में भिगोकर होलिका की आग में डाल दें। इससे शादी की सभी परेशानी दूर होती है।
सुपारी
अगर आपके विवाह में देरी हो रही है, तो होलिका दहन के समय सुपारी आग में डाल दें. ऐसा करने से भी विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और जल्द विवाह के योग बनते हैं.