
Honey Singh New Song: हनी सिंह के नए गाने ‘मैनिएक’ को पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया है।
Honey Singh New Song: “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…” भोजपुरी लिरिक्स में हनी सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसने सिर्फ दो दिन में सोशल मीडिया पर भारी तहलका मचा दिया है।
सिंगर और रैपर हनी सिंह का हाल ही में रिलीज़ हुआ भोजपुरी रेप सॉन्ग ‘मैनिएक’ ने सिर्फ दो दिनों में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…” लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोगों ने इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं। ईशा गुप्ता के शानदार डांस मूव्स ने इस गाने में सभी को उनका दीवाना बना दिया है। यह भोजपुरी रेप सॉन्ग रिलीज होते ही कुछ घंटों में लोकप्रिय हो गया और अब हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि ‘मैनिएक’ ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना डाला है।
मैनिएक ने 24 घंटों में इतिहास बनाया
हनी सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ‘मैनिएक’ को यूट्यूब पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। साथ ही, उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में कहा, ‘यह गाना इंटरनेट पर सबको बहुत एंटरटेन कर रहा है। #Maniac दुनिया भर में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो है।इसके अलावा, उन्होंने लाइक और व्यूज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। विशेष बात यह है कि इस बार चर्चा का कारण गाना नहीं बल्कि भोजपुरी वाक्यांश है। “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…” भोजपुरी लिरिक्स का प्रसिद्ध उदाहरण है।
हनी सिंह-ईशा गुप्ता ने मचाई धूम
‘मैनिएक’ गाने में ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं जो भोजपुरी बोल पर डांस करती दिख रही हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में यह ट्रेंड करने लगा। इस गाने में सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट दर्शकों के लिए भोजपुरी तड़का था। इस गाने में कुछ देर के लिए ईशा गुप्ता दिखाई देती है और उसी दौरान भोजपुरी गाना सुनाई देता है। बता दें कि हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी वाले पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने गया है, जबकि अर्जुन अजनबी ने इसे लिखा है। वहीं हनी सिंह कुछ दिनों से अपने ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।