How Much Walk For Heart: डॉक्टर ने बताया कि हार्ट के लिए रोजाना कितने किलोमीटर और किस स्पीड में वॉक करने से फायदा होगा

How Much Walk For Heart: ब्रिस्क वॉकिंग दिल के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है क्योंकि यह कई बीमारियों का खतरा कम करता है और दिल की सेहत को भी सुधारता है। हार्ट के डॉक्टर से जानिए रोजाना कितनी देर और किस स्पीड में वॉक करनी चाहिए।
How Much Walk For Heart: दिल स्वस्थ तो सेहत तंदरुस्त, तो शरीर भी स्वस्थ रहता है। जी हां हमारा शरीर हमारे हार्ट से ही चल रहा है। अगर हार्ट ने धड़कना बंद कर दिया तो हम डेड है। यही कारण है कि भले ही आपकी जिंदगी इतनी व्यस्त हो, दिल को स्वस्थ रखने के लिए समय जरूर निकालें। माना जाता है कि दिल के लिए वॉक सबसे अच्छा व्यायाम है। डॉक्टर से जानते हैं रोजाना कितनी देर वॉक करने से हार्ट फिट रह सकता है और किस स्पीड में चलना चाहिए। कितने किलोमीटर की वॉक हार्ट के लिए अच्छी मानी जाती है।
डॉक्टर अशोक सेठ, फॉर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली, ने कहा कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए हर सप्ताह 200 मिनट की ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। 200 मिनट या सप्ताह में पांच दिन करीब चालिस मिनट ब्रिस्क वॉक करें। इसमें पांच मिनट का वॉर्मअप और पांच मिनट का कूलडाउन शामिल हैं। लंबे समय तक ब्रिस्क वॉक करने से आपका दिल स्वस्थ रह सकता है।
कितनी गति से वॉक करें?
आपको दिल के लिए ब्रिक्स वॉक करना चाहिए। ब्रिस्क वॉक का मतलब है कि आप जब वॉक करें तो एक सेंटेंस से ज्यादा एक बार में न बोल पाएं। आपको गपशप करते हुए घंटों टहलना नहीं चाहिए। आपको ऐसे जॉगिंग करनी है कि बात करने में परेशानी हो। अब ये अलग अलग उम्र के लोगों के लिए अलग स्पीड हो सकती है।
क्या हार्ट के लिए जिम में एक्सरसाइज करना अच्छा है?
जिम करना दिल को नहीं बल्कि शरीर को बनाने के लिए अच्छा है। यह दिल की सेहत को प्रभावित नहीं करता है। जब आप वजन उठाते हैं, तो आप मसल्स बनाते हैं, लेकिन कभी-कभी ज्यादा हैवी वेट या अचानक ज्यादा एक्सरसाइज करने से दिल की सेहत में सुधार आने की बजाय हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
हृदय के लिए सबसे अच्छा व्यायाम क्या है?
हार्ट के लिए बेस्ट एक्सरसाइज की बात करें तो ब्रिस्क बॉक, एरोबिक्स, स्विमिंग, साइकलिंग, रनिंग अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती हैं। इससे आपके हार्ट को मजबूत मिलती है। रोजाना की वॉक ही हार्ट के लिए काफी है। हां अगर आप 40 मिनट से ज्यादा ब्रिस्क वॉक करते हैं तो ये आपके वेट लॉस या कैलोरी बर्न में मदद करती है।