मनोरंजन

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए रितिक रोशन, फैंस उठा रहे है सवाल

लंबे समय से फिल्मों से दूर रितिक रोशन इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। इस बीच उन्हें मुंबई में एक जगह स्पॉट किया गया तो फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए, लेकिन वो खुश होने से ज्यादा हैरान हैं, क्योंकि रितिक एक लड़की का हाथ थामे दिखाई दिए। यही नहीं, वो उसके साथ अपनी लग्जीरियस कार में बैठकर चले गए। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब एक तरफ तो फैंस रितिक को लंबे समय बाद किसी पब्लिक प्लेस पर देखकर बहुत खुश हैं। उनका लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ फैंस के मन में कई सवाल भी उठ रहे हैं। वो पूछ रहे हैं कि आखिर ये लड़की कौन है, क्या ये रितिक की गर्लफ्रेंड है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये लड़की रितिक की रिश्तेदार है।

कौन हो सकती है ये मिस्ट्री गर्ल
बतादें कि रितिक के साथ उनकी कजिन पश्मीना रोशन भी नजर आई। पश्मीना म्यूजिक डायरेक्टर और राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन की बेटी हैं। वहीं, मिस्ट्री गर्ल की बात करें, जिनका हाथ रितिक ने थामा हुआ है, उनके बारे में कुछ यूजर का कहना है कि वो यंग म्यूजिशियन सबा आजाद हैं, जो नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि, कोई भी इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान अभी तक नहीं कर पाया है। रितिक के कुछ फैंस उन्हें दोबारा प्यार मिल जाने पर बधाई भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, प्लीज मुझे बताओ कि क्या वो दोबारा डेट कर रहे हैं।

दीपिका के साथ आने वाले हैं नजर
रितिक को आखिरी बार फिल्म वॉर में देखा गया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी थे। अब वो फाइटर मूवी में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे। दोनों पहली बार साथ में कामकरेंगे। ये साउथ मूवी विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक है, जिसमें सैफ अली खान भी होंगे।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks